Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IND vs AUS 1st TEST: पहले दिन ही भारत की हालत हुई खराब, लंच तक 4 खिलाड़ी पवेलियन लौटे

स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय टीम और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट एडिलेड ओवल में शुरू हो चुका है। भारतीय टीम ने पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। लेकिन ये फैसला विराट के लिए गलत साबित हुआ और लंच तक 4 विकेट भी गंवा दिए है। खबर लिखे जाने तक भारतीय टीम का स्कोर 63/4 है। चेतेश्वर पुजारा (11) और रोहित शर्मा (22) क्रीज पर हैं।

वहीं आपको जानकारी में बता दें, ऑस्ट्रेलिया के लिए जोश हेजलवुड ने दो विकेट लेकर भारतीय टीम की कमर तोड़ दी। वहीं मिशेल स्टॉर्क और पैट कमिंस को एक-एक विकेट मिला। लोकेश राहुल (2), मुरली विजय (11) अजिंक्य रहाणे (13) और विराट कोहली (3) पर आउट हुए। उस्मान ख्वाजा ने विराट कोहली का स्लिप में शानदार कैच लपका।

टीमें इस प्रकार हैंः
भारत टीम: विराट कोहली (कप्तान), केएल राहुल, मुरली विजय, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, रोहित शर्मा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, इशांत शर्मा, जसप्रीत बुमराह।

ऑस्ट्रेलिया टीम : टिम पेन (कप्तान और विकेटकीपर), एरोन फिंच, मार्क्स हैरिस, उस्मान ख्वाजा, शॉन मार्श, पीटर हैंड्सकॉम्ब, ट्रैविस हेड, मिशेल स्टॉर्क, पैट कमिंस, नॉथन लियान, जोश हेजलवुड।

यह भी पढ़े:-

Ind vs Aus: पहले टेस्ट के लिए भारत ने की टीम घोषणा, इस दिग्गज खिलाड़ी को नही मिली जगह

Ind vs Aus: कोहली ने कहा टेस्ट सीरीज में टीम को इस खिलाड़ी की कमी होगी महसूस

हार्दिक पांड्या ने उड़ाया था बड़े भाई का मजाक, क्रुणाल ने फिर इस तरह दिया जवाब



Herald