स्पोर्ट्स डेस्क। टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट पर्थ में खेला जा रहा है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने तीन विकेट के नुकसान 172 रन बना लिए है। क्रीज़ पर कप्तान विराट कोहली (85) और अजिंक्य रहाणे (51) है।
आपको बता दें, भारतीय टीम की शुरुआत काफी ख़राब रही। सलामी बल्लेबाज़ मुरली विजय 0 और केएल राहुल 2 रन पर चलते बने। मुरली विजय को मिशेल स्टार्क ने अपनी एक खूबसूरत इनस्विंग गेंद पर बोल्ड कर दिया। मुरली विजय के कुछ देर बात ही केएल राहुल को हेजलवुड ने शानदार चकमा देते हुए बोल्ड कर दिए।
इसके बाद कप्तान विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा ने 74 रनों की पार्टनरशिप करके भारत को थोड़ा मजबूत किया। लेकिन पुजारा 24 रन का योगदान देकर आउट हो गए। इसके बाद अजिंक्य रहाणे ने कप्तान कोहली का साथ दिया। अजिंक्य रहाणे शानदार बल्लेबाज़ी कर रहे है और अभी भी क्रीज़ पर है। बता दें, भारत अभी भी ऑस्ट्रेलिया से 154 रन पीछे है।
जानकारी में बताते चले दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट के नुकसान पर 277 रन से आगे खेलना शुरू किया था। लेकिन उसकी पूरी टीम 326 रन पर ही ऑलआउट हो गई।
यह भी पढ़े:-
श्रीलंका का वनडे और टी20 कप्तान बना यह खिलाड़ी, नाम कर देगा हैरान
Ind vs Aus: दूसरे टेस्ट को लेकर पोंटिंग ने दिया बड़ा बयान, टीम के लिए कही ये बात
रोहित शर्मा की जगह इस युवा खिलाड़ी को मिल सकती है दूसरे टेस्ट में जगह
Herald