स्पोर्ट्स डेस्क। मेलबर्न के मैदान पर भारतीय टीम और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट खेला जा रहा है। तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन भारत ने 7 विकेट के नुकसान पर 443 रन अपनी पहली पारी घोषित कर दी है। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले दिन भारत ने दो विकेट के नुकसान पर 215 रन बनाये। पहले दिन टेस्ट करियर में डेब्यू करने वाले मयंक अग्रवाल ने शानदार 76 रनो की पारी खेली।
वहीं दूसरे दिन भारत ने 215 रन के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया। चेतेश्वर पुजारा और विराट कोहली ने दूसरे दिन पारी की शुरुआत की। पुजारा ने अपने टेस्ट करियर का 17वां टेस्ट शतक लगाया, जबकि विराट 82 रन बनाकर आउट हुए। पुजारा ने 319 गेंदों पर 10 चौकों की मदद से अपना 106 रन बनाये, ये उनका सीरीज में दूसरा अर्धशतक है।
विराट और पुजारा के आउट होने के बाद रोहित शर्मा ने पारी को संभाला। वो 63 रन बनाकर नाबाद लौटे। वहीं रहाणे 34 , ऋषभ पंत 39 और रविंद्र जडेजा 4 रन बनाकर आउट हुए। वहीं ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट पैट कम्मिंस (3) ने लिए। आपको बता दें, ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय बल्लेबाजों के काफी कैच छोड़े, जिसका उनको खामियाजा भुगतना पड़ सकता है।
यह भी पढ़े:-
Ind vs Aus 3rd Test, Day 2: भारत विशाल स्कोर की तरफ, पुजारा ने जड़ा शतक
दुनिया के सबसे तेज धावक बोल्ट से भी तेज दौड़कर माही ने टीम इंडिया को दिलवाई थी जीत
IND vs AUS Melbourne Test: 7 वर्षीय लेग स्पिनर ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल, विराट हैरान
Herald