स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट मैच छह दिसंबर से खेला जाएगी। इससे पहले भारत और आस्ट्रेलिया एकादश के बीच अभ्यास मैच खेला जा रहा है। साथ ही हाल ही में पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग ने दोनों देशों के बीच खेले जाने वाली टेस्ट सीरीज को लेकर भी भविष्यवाणी की है और कहा है की भारत को ऑस्ट्रेलिया से 2 -1 से हार का सामना करना पड़ेगा। लेकिन भारतीय टीम भी टेस्ट सीरीज जीतने के लिए कड़ी मेहनत करती नजर आ रही है।
बताया जा रहा है की भारत के लिए ये सबसे अच्छा अवसर है जब वह पहली बार ऑस्ट्रेलिया की धरती पर टेस्ट सीरीज जीतकर इतिहास बना सकती है। साथ ही भारतीय टीम के खिलाड़ी भी इस अवसर को भुनाना चाहते है। और इसके लिए कड़ी मेहनत करते नजर आ रहें है। साथ ही हाल ही में भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कहा है की भारतीय टीम चार मैचों की टेस्ट श्रृंखला का पहला मैच एडिलेड में छह दिसंबर से खेला जाएगा। अश्विन ने कहा है की ऑस्ट्रेलिया में बल्लेबाजी की तरह ही गेंदबाजी में भी अच्छी साझेदारी जरूरी है।
आपको बता दे की श्रृंखला में साझेदारी में गेंदबाजी करना काफी अहम होगा क्योंकि हार्दिेक पांड्या चोटिल है और टीम को पांचवें गेंदबाज की कमी खल सकती है। उन्होंने कहा है की अगर भारतीय सभी गेंदबाज को टेस्ट सीरिज में जीत दर्ज करनी है तो बल्लेबाजो के साथ गेंदबाजी के अच्छी करनी होगी और टीम को अधिक से अधिक विकेट दिलाने होगें।
और ये भी पढ़े:
IND VS AUS: पृथ्वी शॉ की जगह अब ये खिलाड़ी कर सकते है भारत के लिए ओपनिंग!
IND VS AUS: टेस्ट सीरीज में भारत को 2-1 से करना होगा हार का सामना, ये है वजह
Herald