स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट पर्थ में खेला जा रहा है। पहले दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने 90 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 277 रन बनाए है। साथ ही भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली को दूसरे टेस्ट में एक मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है। बताया जा रहा है की भारत इस मैच में कप्तान विराट व टीम मैनेजमेंट ने चार तेज गेंदबाजों के साथ मैदान में उतरे है।
यानी भारतीय टीम इस टेस्ट मैच में एक भी स्पिनर गेंदबाज के साथ मैदान उतरे है। आपको बता दे की स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन और रोहित शर्मा चोटिल हो गए और दूसरे टेस्ट में टीम का हिस्सा नहीं बन सकेंगे। भारत ने मैच के पहले दिन 6 विकेट लेने में कामयाब तो हो गया। लेकिन बिना स्पिनर गेंदबाज के पर्थ के ऑप्टस मैदान उतरना कही विराट कोहली को भारी नही पड़ जाए। क्योंकि आज भारतीय गेंदबाज बिना किसी स्पिनर गेंदबाज के बहुत ज्यादा प्रभावी नहीं दिखे।
साथ ही बताया जा रहा है की आज ऑस्ट्रेलिया टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय किया। साथ ही ऑस्ट्रेलिया टीम के बल्लेबाज फिंच, हैरिस व हेड ने खेली अर्धशतकीय पारी। साथ ही आज रोहित शर्मा की जगह युवा खिलाड़ी हनुमा विहारी को टीम में जगह मिली। भारत की तरफ से इशांत शर्मा व हनुमा विहारी ने दो-दो विकेट मिले। वही जसप्रीत बुमराह व उमेश यादव ने एक-एक विकेट लिए।
और ये भी पढ़े:
IND vs AUS, 2nd Test, Day 1: पहले दिन का खेल खत्म, ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट पर बनाये 277 रन
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का सफर हुआ खत्म, क्वार्टरफाइनल में नीदरलैंड ने 2-1 से दी मात
Herald