स्पोर्ट्स डेस्क। टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट पर्थ में खेला जा रहा है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने तीन विकेट के नुकसान 172 रन बना लिए है। क्रीज़ पर कप्तान विराट कोहली (85) और अजिंक्य रहाणे (51) है। पहले दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट के नुकसान पर 277 रन बनाए थे और दूसरे दिन 326 रन पर ऑलआउट हो गई। लेकिन आज भारतीय टीम के ओपनर बल्लेबाज केएल राहुल के प्रदर्शन से सभी दुखी नजर आये।
आज भारतीय टीम की तरफ से बल्लेबाजी करने आये ओपनर मुरली विजय बिना खाता खोले ही आउट हो गए वहीं केएल राहुल सिर्फ दो ही रन बना पाए। आपको बता दे की आज जोश हेजलवुड की शानदार यॉर्कर पर केएल राहुल बोल्ड हुए। साथ ही कुछ समय से राहुल से जिस प्रकार की उम्मीद की जा रही है उस तरह का प्रदर्शन नही कर पा रहें है इसकी वजह से भारतीय टीम के फेंस भी काफी निराश नजर आ रहें है। आपको बता दे की पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में भी राहुल दो रन बनाकर आउट हो गए थे।
Awesome.
— cricket.com.au (@cricketcomau) December 15, 2018
Watch via Kayo here: https://t.co/mzWOwn19la #AUSvIND pic.twitter.com/2GUDyp4YBl
इसके अलावा बताया जाता है कि केएल राहुल भारतीय टीम की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए पिछली 10 पारियों में एक भी अर्धशतक नही लगा पाए है। ये प्रदर्शन की उनके लिए परेशानी का कारण नही बन जाए। साथ ही आपको बता दे की टेस्ट सीरीज में अबतक तीनों बार राहुल को जोश हेजलवुड के द्वारा हो आउट किया गया हैं।
और ये भी पढ़े:
अब जल्द ही ये खिलाड़ी कर सकता है टीम इंडिया में वापसी
IND vs AUS, 2nd Test: दूसरे दिन का खेल खत्म, भारत 172/3
Herald