स्पोर्ट्स डेस्क। दूसरा टेस्ट ऑस्ट्रेलिया ने 146 रनों से जीत लिया है। ऑस्ट्रेलिया के 287 रनों के लक्ष्य का पीछा करते भारतीय टीम मात्र 140 रन पर ही ढेर हो गई। अब चार टेस्ट मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर हो गई है। साथ ही इस हार के बाद हाल ही में क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर का बयान सामने आया है। इसके अलावा उन्होंने भारत की हार का भी कारण बताया है।
आपको बता दे की सभी के द्वारा ऑस्ट्रेलिया के द्वारा पहली पारी में बनाए गए 300 से ज्यादा के स्कोर को टीम इंडिया की हार का कारण मान रहे हैं। हाल ही में सचिन ने ट्वीट कर के ऑस्ट्रेलिया को जीत की बधाई दी है साथ ही सचिन तेंदुलकर ने बताया है की भारतीय टीम के लिए ऑस्ट्रेलिया का 326 रन बनाना ही टीम के लिए भारी पड़ा।
Congratulations to Australia on a big comeback. The key was their opening partnership in the 1st innings & scoring 326. @mstarc56 & #Hazlewood didn’t allow good partnerships upfront in both the innings. @NathLyon421 continues his magic by picking crucial wickets. #INDvAUS pic.twitter.com/QH59HSbtXA
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) December 18, 2018
साथ ही उन्होंने ने कहा है की ऑस्ट्रेलिया स्टार्क और कमिंस ने अपने शानदार प्रदर्शन की वजह से भारत को वापसी नहीं करने दी और साथ ही नाथन लियोन ने एक बार फिर भारत के महत्वपूर्ण विकेट लिए। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 326 रन पर बनाये थे। इसके बाद भारत की पहली पारी 283 रन पर सिमट गई। पहली के अनुसार ऑस्ट्रेलिया को 43 रनों की बढ़त मिली। वहीं दूसरी पारी खेलने उतरी ऑस्ट्रेलिया टीम 243 रनों पर सिमट गई। भारतीय टीम को जीत के लिए 287 रनों का लक्ष्य मिला। लेकिन भारतीय टीम 140 रन पर ही सिमट गई।
और ये भी पढ़े:
IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया ने 146 रनों से जीता दूसरा टेस्ट
Ind vs Aus : भारतीय टीम को लगा बड़ा झटका सीरीज से बाहर हुआ ये खिलाड़ी
Herald