Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

India vs Aus1st test : भारत की दमदार गेंदबाजी के सामने कमजोर पड़े कंगारू

स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला एडिलेड ओवल में खेला जा रहा है साथ ही आज मैच का दूसरा दिन है भारत ने कल टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फेसला किया था साथ ही भारत अपनी पहली पारी में 250 रन ही बना पायी। साथ ही आज खेलने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम भी भारतीय गेंदबाजों के सामने कमजोर नजर आयी। ऑस्ट्रेलिया ने अपने महत्वपूर्ण विकेट कम स्कोर पर भी खो दिए। ऑस्ट्रेलिया ने अपना छठा विकेट केवल 127 रन ही पर गंवाया दिया।

भारत की और से अच्छी गेंदबाजी करते हुए ईशांत शर्मा और आर. अश्विन ने ऑस्ट्रेलिया के महत्वपूर्ण विकेट लिए। ईशांत शर्मा ने शुरुआत में 2 विकेट दिलाकर टीम को अच्छी शुरुआत दी साथ ही उनका साथ देते हुए जसप्रीत बुमराह ने 1 विकेट और आर. अश्विन ने महत्वपूर्ण 3 विकेट लिए। ऑस्ट्रेलिया ने ने अभी तक 6 विकेट खोकर 150 रन बना लिए है। अभी तक ऑस्ट्रेलिया भारत से 100 रन पीछे है। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से ट्रेविस हेड (39) और पैट कमिंस (4) रन बनाकर क्रीज पर हैं।

इसके साथ ही भारतीय गेंदबाज ईशांत शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने 50 विकेट पूरे कर लिए। भारत की नई दिवार यानी पुजारा ने शानदार शतक लगाकर भारत की लाज बचाने का काम किया है। ईशांत शर्मा और अश्विन के गेंदबाजी को देखकर लग रहा है की आज अश्विन आॅसट्रेलिया के बल्लेबाजों के लिए बड़ा खतरा बन सकते हैं।

और ये भी पढ़े:

IND vs AUS Live: अश्विन की फिरकी में फसने लगे ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज

केवल 33 टेस्ट मैचों में 200 विकेट लेकर इस खिलाड़ी ने तोड़ा 82 साल पुराना रिकॉर्ड



Herald