भारतीय क्रिकेट टीम के युवा सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं. दरअसल यह बड़ी खबर यह हैं, कि ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच से भी पृथ्वी शॉ बाहर हो गये हैं. गौरतलब हैं, कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया एकादश के खिलाफ खेले गये अभ्यास मैच में पृथ्वी शॉ डीप मिड-विकेट पर फील्डिंग करते हुए मैक्स ब्रायंट का कैच पकड़ने के प्रयास में खुद को चोटिल करवा बैठे थे.
डीप मिड-विकेट पर कैच पकड़ने के प्रयास में पृथ्वी के टखने में चोट लग गयी थी और इसके तुरंत बाद उनको अस्पताल में पैर के स्कैन के लिए भेज दिया गया था. यही कारण था, कि एडिलेड टेस्ट मैच के दौरान केएल राहुल और मुरली विजय को पारी की शुरुआत करते हुए देखा गया था और पृथ्वी शॉ अंतिम एकादश में नहीं थे.
फिट होने में लगगा समय
(Photo by : Getty Images)
ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच दूसरा टेस्ट मैच शुक्रवार, 14 दिसम्बर से पर्थ के मैदान पर खेला जायेगा. जहाँ एक बार फिर से टीम इंडिया अपने नन्हे रन मशीन पृथ्वी शॉ के बिना ही मैदान पर उतरेगी. हिंदुस्तान टाइम्स में छपी रिपोर्ट के मुताबिक पृथ्वी शॉ अभी भी मैच फिट नहीं पाए हैं और अभी भी उनके मैदान पर उतरने के लिए तोड़ा इंतजार करना पड़ेगा.
रवि शास्त्री ने भी जताई थी चिंता. हाल में ही अपने दिए गये एक बयान में टीम इंडिया के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने पृथ्वी शॉ की इंजरी को लेकर कहा था, कि
”उनको चोटिल होना हमारी टीम के लिए काफी बुरा था. मगर यह बहुत ही अच्छी बात हैं, कि वह जल्दी अपनी चोट से उभर रहे हैं. उन्होंने मैदान पर हल्का हल्का चलना भी शुरू कर दिया हैं और अगर वह हफ्तेभर के अंदर थोड़ी बहुत रनिंग भी कर पाते हैं, तो इससे बढ़िया कुछ ना होगा…”
मुरली और राहुल को मिला एक ओर मौका
(Photo by : Getty Images)
पृथ्वी शॉ के दूसरे टेस्ट से भी लगभग बाहर हो जाने के बाद मुरली विजय और केएल राहुल को एक ओर मौका मिलना लाजमी है. मुरली विजय और लोकेश राहुल यह दोनों ही खिलाड़ी कुछ फॉर्म से नहीं गुजर रहे है. एडिलेड टेस्ट के दौरान लोकेश राहुल जहाँ (2 और 44) रन बनाने में सफल रहे थे, तो अनुभवी मुरली विजय के बल्ले से भी मात्र (11 और 18) रन ही निकले थे.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post INJURY UPDATE : पर्थ टेस्ट से बाहर हुए पृथ्वी शॉ, केएल राहुल और मुरली विजय का खेलना तय appeared first on SportzWiki Hindi.