Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2019: आईपीएल नीलामी में बने कुल 18 रिकॉर्ड, अंत में बिकने के बाद भी ऐसा करने वाले पहले भारतीय बने युवराज

आईपीएल 2019 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी हो चुकी है। जयपुर में हुई इस नीलामी में टीम के मालिकों ने दिल खोलकर पैसा खर्च किया। उन्होंने अपनी जरूरत के हिसाब से खिलाड़ियों को अपनी टीम में जोड़ा। कई खिलाड़ियों को उनकी टीम ने रिलीज करने के बाद दोबारा खरीद लिया तो वहीं कई खिलाड़ियों में जमकर बोली लगी। कई अनजाने नामों को करोड़ों रूपये मिले वहीं कई बड़े नामों को खरीददार तक नहीं मिला।

आईये आपको आंकड़ों से समझाते हैं आईपीएल नीलमी 2019:

351 – नीलामी के हिस्सा खिलाड़ियों की कुल संख्या।

60 – बेचे गए खिलाड़ियों की कुल संख्या।

20 – बेचे गए विदेशी खिलाड़ियों की संख्या।

40- बेचे गये भारतीय खिलाड़ियों की संख्या।

106.80 करोड़ – सभी टीमों द्वारा खर्च किए गए कुल पैसे।

2 – चेन्नई सुपर किंग्स ने सबसे कम खिलाड़ियों 2 खिलाड़ी खरीदे।

13 – किंग्स इलेवन पंजाब ने सबसे ज्यादा खिलाड़ियों 13 खिलाड़ी खरीदे।

32.50 करोड़ – किंग्स इलेवन पंजाब ने सबसे ज्यादा 32.50 करोड़ रूपये खर्च किये।

16 साल और 54 दिन – नीलामी में बेचा जाने वाला सबसे छोटा खिलाड़ी प्रार्थना राय बार्मन, उन्हें 1.5 करोड़ रुपये में आरसीबी ने खरीदा।

21 – कोलकाता नाईट राइडर की टीम सबसे छोटी, उनमें सिर्फ 21 खिलाड़ी।

42 – बेस प्राइस 20 लाख से 42 गुना महंगे बिके वरुण चक्रवर्ती।

3 – चेन्नई , डीसी और आरआर सिर्फ ऐसी टीमें हैं जिनके पास पुरे 25 खिलाड़ी।

32.50 करोड़किंग्स इलेवन पंजाब ने सबसे ज्यादा 32.50 करोड़ रूपये खर्च किये।

4.4 करोड़ – सनराइजर्स हैदराबाद ने सबसे कम 4.4 करोड़ रूपये खर्च किये।

8.4 करोड़ – जयदेव अंडकाट और वरुण चक्रवर्ती को क्रमशः राजस्थान रॉयल्स और किंग इलेवन पंजाब ने 8.4 करोड़ में खरीदा। दोनों इस नीलामी के सबसे महंगे खिलाड़ी भी हैं।

7.2 करोड़ – विदेशी खिलाड़ी के लिए सबसे ऊँची बोली इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन की लगी। उन्हें किंग्स इलेवन पंजाब ने खरीदा।

6 – युवराज सिंह और ईशांत शर्मा आईपीएल के इतिहास में अपनी 6 वीं टीम के लिए खेलेंगे। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज आरोन फिंच ने अभी तक 7 टीमों के लिए खेला है।

4.8 करोड़ – वर्तमान में टीम इंडिया के लिए खेलने वाला सबसे महंगा खिलाड़ी बेचा गया था। (मोहम्मद शमी को किंग्स इलेवन पंजाब ने खरीदा)।

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post IPL 2019: आईपीएल नीलामी में बने कुल 18 रिकॉर्ड, अंत में बिकने के बाद भी ऐसा करने वाले पहले भारतीय बने युवराज appeared first on SportzWiki Hindi.