स्पोर्ट्स डेस्क। कहा जाता है की क्रिकेट का असली मजा तो आईपीएल में ही आता है और अब 2019 में होने वाले आईपीएल को लेकर तैयारियां शुरू हो गयी है। आपको बता दे की आज से राजस्थान की राजधानी जयपुर में आइपीएल 2019 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी शुरू हुई। जहां कई खिलाडियों पर तो अच्छा दाव खेला गया लेकिन कुछ ऐसे भी खिलाड़ी रहें जिनको आज कोई खरीददार भी नहीं मिला है।
आज नीलामी में भारतीय टीम के खिलाड़ी युवराज सिंह अनसोल्ड रहे हैं। युवराज सिंह के अलावा ब्रैंडन मैक्कलम, मार्टिन गप्टिल को कोई खरीदार नहीं मिला। साथ ही बताया जा रहा है की आज मुंबई इंडियंस ने 2 करोड़ में लसिथ मलिंगा को खरीदा हैं। इसके अलावा जयदेव उनादकट को 8 करोड़ 40 लाख रुपये-राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा साथ ही कार्लोस ब्रैथवेट को 5 करोड़ रुपये कोलकाता नाइट राइडर्सने खरीदा इसके अलावा अक्षर पटेल को 5 करोड़ रुपये दिल्ली ने शिमरन हेटमायर को 4 करोड़ 20 लाख में आरसीबी ने और निकोल्स पूरन को 4 करोड़ 20 लाख रुपए में किंग्स इलेवन पंजाब ने खरीदा।
इसके अलावा इशांत शर्मा को 1.10 करोड़ रुपए में दिल्ली ने और मोहम्मद शमी को किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने 4.80 करोड़ रुपए में खरीदा साथ ही दिल्ली ने 2 करोड़ में खरीदा हनुमा विहारी और सनराइजर्स ने बेयरस्टो को 2.20 करोड़ रुपए में खरीदा। साथ ही आज उनादकट आईपीएल 2019 की अब तक की यह सबसे महंगे खिलाड़ी बने है।
और ये भी पढ़े:
भारत को दूसरे टेस्ट में मिली हार का कारण है कोहली और कोच!
IND vs AUS: भारतीय टीम की हार को लेकर ये बोले सचिन तेंदुलकर
Herald