Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2019- भारत में ही होंगे आईपीएल के सभी मैच, विश्वकप को ध्यान में रखते हुए धोनी, विराट और रोहित के खेलने पर बीसीसीआई ने कही ये बात

इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें सीजन की नीलामी खत्म हो चुकी है। इस नीलामी में कई स्टार खिलाड़ी शामिल थे लेकिन आखिरी पलों में कई विदेशी खिलाड़ियों ने अपने नाम वापस ले लिए हैं। इन विदेशी खिलाड़ियों के नाम लेने के पीछे अगले साल इंग्लैंड और वेस्ट क्रिकेट बोर्ड की मेजबानी में होने वाला विश्व कप है।

विश्व कप के कारण भारत के प्रमुख खिलाड़ियों के आईपीएल नहीं खेलने की थी उम्मीद

विश्व कप 2019 का आयोजन आईपीएल के 12वें सीजन के ठीक बाद होने वाला है ऐसे में सभी टीमें विश्व कप को देखते हुए अपने खिलाड़ियों को बचाने के लिए आईपीएल से इस बार दूरी बनाने पर जोर दे रही है।

इसी तरह से विदेशी खिलाड़ियों में तो कई खिलाड़ियों के नहीं खेलने पर स्थिति साफ हो चली है कुछ उसी तरह से उम्मीद की जा रही थी कि भारतीय क्रिकेटरों को भी बीसीसीआई विश्व कप को देखते हुए खेलने से रोक सकती है।

सीओए ने किया साफ भारत के सभी खिलाड़ी लेंगे आईपीएल में हिस्सा

लेकिन इसको लेकर बुधवार को सीओए ने अपनी ओर से साफ कर दिया है कि भले ही 2019 में होने वाले विश्व कप में भारतीय खिलाड़ियों को खेलना हो लेकिन सभी प्रमुख खिलाड़ी भी आईपीएल का हिस्सा होंगे।

मंगलवार को सीओए में शामिल पूर्व भारतीय महिला क्रिकेटर डायना इडूलजी ने ये साफ कर दिया है कि भारतीय टीम के सभी खिलाड़ी आईपीएल में हिस्सा लेंगे।

आईपीएल के अगले साल की सीजन भारत में कराने की पूरी उम्मीद

आईपीएल की नीलामी के बाद स्टार स्पोर्ट्स के साथ डायना एडूलजी ने कहा कि “आईपीएल सीओओ से इसकी पूरी रजामंदी मिल गई है और उम्मीद है कि सभी चीजें अपनी जगह के अनुसार ही होगी।”

भारत में अगले साल आम चुनाव हैं। आम चुनाव के दौरान ही आईपीएल का कार्यक्रम तय है। इसे लेकर बीसीसीआई के सचिव अमिताभ चौधरी ने कहा कि” हम ये सुनिश्चित करवने के लिए पूरी कोशिश कर रहे हैं कि भारत से एक भी मैच बाहर नहीं निकल सके।”

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post IPL 2019- भारत में ही होंगे आईपीएल के सभी मैच, विश्वकप को ध्यान में रखते हुए धोनी, विराट और रोहित के खेलने पर बीसीसीआई ने कही ये बात appeared first on SportzWiki Hindi.