Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2019 नीलामी के बाद आई एक और बुरी खबर, बीसीसीआई की बढ़ी मुसीबत

विश्व क्रिकेट टीम सबसे बड़ी और हाई प्रोफाइल टी-20 क्रिकेट लीग इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें सीजन के लिए ऑक्शन की प्रक्रिया पिछले साल हुई है जिसके बाद से आईपीएल के क्रेजी फैंस के साथ ही इसमें शामिल होने वाली सभी फ्रेंचाइजी अपनी तैयारियों को पूर्ण रूप देने में लगी हुई है।

आईपीएल के 12वें सीजन में आने वाली हैं कई तरह की मुश्किलें

आईपीएल शुरू होने में अभी तो करीब 3 महीनों का समय शेष है और हर कोई इसके इंतजार में बहुत ही उत्सुक नजर आ रहा है, लेकिन वहीं दूसरी तरफ आईपीएल गवर्निंग काउंसिल की मुश्किलें बहुत ज्यादा ही हैं।

आईपीएल भले ही हमें उसकी एक चकाचौंध में गुमसुम कर देती हो, लेकिन इसके लिए जो मैनेजमेंट होता है वो सबसे ज्यादा मायने रखता है। इस बार के आईपीएल सीजन में मुश्किलें हजार हैं।

आईपीएल के अगले सीजन में विश्व कप से लेकर आम चुनाव तक कई कठिनाई बनेगी बाधा

जिसमें सबसे खास बात ये है कि अगले सीजन के लिए इस बार पूरे टूर्नामेंट में मुख्य खिलाड़ी नजर नहीं आने वाले हैं। आईसीसी विश्व कप 2019 को देखते हुए आईपीएल के 12वें सीजन में बड़ा ही व्यवधान नजर आ रहा है। जिसमें इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बोर्ड ने अपने प्रमुख खिलाड़ियों को बीच में ही वापस बुलाने की बात कह दी है।

तो दूसरी तरफ एक और बड़ी मुश्किल ये है कि अपने देश में उस दौरान आम चुनाव होने हैं, ऐसे में चुनाव के दौरान यहां आईपीएल का आयोजन करवाना किसी सिर दर्द से कम नहीं होने वाला है। आम चुनाव के कारण सुरक्षा सबसे बड़ा मुद्दा है।

एक और झटका, अगला सीजन होगा बिना किसी आईपीएल चैयरमैन के

इन सबके मुश्किलों के बीच इंडियन प्रीमियर लीग के लिए एक और बड़ा झटका लगा है, जिसमें कहा जा रहा है कि अगला आईपीएल सीजन आईपीएल गवर्निंग काउंसिल के चैयरमैन के बिना ही खेला जाएगा। क्योंकि ये संकेत मिले हैं कि आम चुनाव से पहले बीसीसीआई की कोई एजीएम नहीं होने वाली है, जिससे कि चैयनमैन का चयन किया जा सके।

बीसीसीआई के एक अधिकारी ने हिदुंस्तान टाइम्स के साथ बात करते हुए कहा कि “हां, नए अध्यक्ष की नियुक्ति चुनावों के बाद ही की जा सकेगी और अब तक सभी आईपीएल के मामलों को सीओए. आईपीएल, सीओओ और सीईओ की देखरेख में किया किया जा रहा है।”

 

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके

The post IPL 2019 नीलामी के बाद आई एक और बुरी खबर, बीसीसीआई की बढ़ी मुसीबत appeared first on SportzWiki Hindi.