Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL Auction 2019: सबसे महंगा बिका ये भारतीय खिलाड़ी, कीमत जानकार चौंक जाएंगे आप

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की राजधानी जयपुर में आज पहली बार आईपीएल के लिए खिलाड़ियों का ऑक्शन या यू कह दे की बोली लगी। यह आईपीएल का 12वां सीजन होगा और इसके लिए आज जयपुर में आठ टीमों के मालिकों कई खिलाड़ियों के नाम की बोली लगाई। हालांकि कई नामी खिलाड़ी अभी भी नहीं खरीदे गए है।

केएल राहुल ने पर्थ में बनाया ये शर्मनाक रिकॉर्ड, की इस दिग्गज की बराबरी

आपकों बता दें की खिलाड़ियों के लिए ऑक्शन का सिलसिला अभी दो दिन तक और चलने वाला है और इन दो दिनों में कई खिलाड़ी बड़े दामों में तो कई बहुत कम कीमत में खरीदे जाएंगे।

बात करें आज के ऑक्शन की तो तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को किंग्स इलेवन पंजाब ने 4.8 करोड़ रूपये में खरीदा जबकि जयदेव उनादकट को राजस्थान रॉयल्स ने 8.4 करोड़ रूपये में खरीदकर टीम में शामिल किया।

अक्षर पटेल को दिल्ली कैपिटल्स ने उनके आधार मूल्य से चार करोड़ रूपये अधिक खर्च कर पांच करोड़ रूपए में खरीदा है। इनके अलावा तीसरे राउंड में शिवम दुबे को पांच करोड़ रुपए में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने खरीदा है। मोहित शर्मा को चेन्नई सुपरकिंग्स ने पांच करोड़ रुपए में खरीदा है। हनुमा विहारी को दो करोड़ रुपए में दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा है। ऋद्धिमान साहा को सनराइजर्स हैदराबाद ने 1.20 करोड़ रुपए में खरीदा है।

विराट की क्रिकेटिंग क्षमता उनके अहंकार और खराब बर्ताव के कारण फीकी पड़ जाती है: नसीरुद्दीन शाह

बात करें विदेशी खिलाड़ियों की तो निकोलस पूरन को किंग्स इलेवन पंजाब ने 4.20 करोड़ रुपए में तो जॉनी बेयरस्टो को सनराइजर्स हैदराबाद ने 2.20 करोड़ रुपए में खरीदा है। मोइसेस हेनरिक्स को एक करोड़ में किंग्स इलेवन पंजाब ने खरीदा है।