इनदिनों साउथ अफ्रीका में टी-20 क्रिकेट लीग खेली जा रही है. इस टी-20 लीग का 18वां मुकाबला पार्ल रोक्स और डरबन हीट की टीम के बीच खेला गया.
इस 18वें मैच को पार्ल रोक्स की टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन के चलते 9 विकेट से जीत लिया और साथ ही पॉइंट्स टेबल पर 2 महत्वपूर्ण अंक भी अर्जित कर लिए हैं.
डरबन हीट ने खड़ा किया था 154 रन का स्कोर

इस मैच का टॉस डरबन हीट की टीम ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए डरबन हीट की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 154 रन का स्कोर खड़ा किया.
डरबन हीट के लिए सेरिल इरवि ने 22 गेंदों पर 32 रन की पारी खेली. वहीं खाया जोंडो ने 34 गेंदों पर 38 रन की नाबाद पारी खेली. वर्नोन फिलेंडर ने भी 16 गेंदों पर 30 रन का योगदान दिया. पार्ल रोक्स के लिए तबरेज शाम्शी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए अपने कोटे के 4 ओवर में मात्र 20 रन देकर 2 विकेट हासिल किये.
फाफ डू प्लेसी की पारी से जीता पार्ल रोक्स

अपने कप्तान फाफ डू प्लेसी की शानदार पारी के दम पर पार्ल रोक्स ने इस मिले हुए 155 रन के लक्ष्य को 19.1 ओवर में मात्र एक विकेट खोकर हासिल कर लिया.
कप्तान फाफ डू प्लेसी ने अपनी टीम के लिए 48 गेंदो पर नाबाद 76 रन की पारी खेली. फाफ डू प्लेसी ने अपनी इस शानदार पारी में 9 चौके लगाये.
वहीं ओपनर बल्लेबाज एडियन मक्रम ने भी टीम के लिए 39 गेंदों में 48 रन की शानदार पारी खेली. वैन जार्स्वल्ड ने भी टीम के लिए 23 गेंदों में 28 रन का अच्छा योगदान दिया.
कप्तान फाफ डू प्लेसी को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए ‘मैन ऑफ़ द मैच’ के खिताब से नवाजा गया. पार्ल रोक्स की यह 6 मैचों में तीसरी जीत थी. वहीं डरबन हीट टीम की 6 मैचों में पांचवी हार थी.
यहाँ देखे मैच का पूरा स्कोरकार्ड


अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post MSL T-20 : डू प्लेसी की शानदार पारी के दम पर पार्ल रोक्स ने डरबन हीट को 9 विकेट से हराया appeared first on SportzWiki Hindi.