Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इन जबरदस्त फीचर्स के साथ Nokia 8.1 हुआ लॉन्च, कीमत 31,999 रुपए

इंटरनेट डेस्क। दुनिया की जानी मानी कंपनी HMD Global ने कल अपने लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन Nokia 8.1 को दुबई में आयोजित इवेंट में पेश कर दिया है। कहा जा रहा है की कंपनी के इस स्मार्टफोन का इंतजार काफी समय से किया जा रहा था। आपको बता दे की कंपनी ने इस स्मार्टफोन को पहले चीन में Nokia X7 के नाम से अक्टूबर में लॉन्च कर चुका है। Nokia 8.1 को भारत में 10 दिसंबर को लॉन्च किया जा सकता है।

Nokia 8.1 के फीचर्स और तकनीक की बात करे तो कंपनी इसको 6.18 इंच का HDR IPS LCD डिस्प्ले के साथ पेश किया है। साथ ही माना जा रहा है की कंपनी की तरफ से यूजर्स के लिएस्मार्टफोन को 2.5D कर्व्ड टैम्पर्ड ग्लास प्रोटेक्शन के साथ पेश किया है। इस स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710 चिपसेट प्रोसेसर कंपनी का पहला स्मार्टफोन है। इसके अलावा कंपनी ने 4GB रैम और 64GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है।

साथ ही स्मार्टफोन में कंपनी ने ड्यूल रियर कैमरा प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल 1.4-micron पिक्सल के साथ और 3 मेगापिक्सल का दिया गया है। इसके अलावा स्मार्टफोन में 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। कंपनी ने Nokia 8.1 को पांच कलर ऑप्शन्स सिलवर, स्टील, कॉपर, ब्लू, और आयरन में लॉन्च किया गया है। साथ ही Nokia 8.1 की कीमत कंपनी ने लगभग 31,999 रुपये रखी है।



Herald