अगले महीने भारतीय महिला क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड के दौरे पर जा रही है। वहां टीम 24 जनवरी से वनडे और टी-20 मैचों की सीरीज खेलेगी। इस सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। इसी दौरान पुरुष टीम भी न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज खेलेगी। कल ही भारतीय महिला टीम के नये कोच के नाम का ऐलान हुआ है। डब्लू वी रमन इस टीम के नये कोच हैं।
मिताली वनडे वहीं हरमनप्रीत टी-20 की कप्तान

इस सीरीज के लिए घोषित की गयी टीम में हरमनप्रीत कौर को टी-20 की कप्तानी मिली है। वर्ल्ड टी-20 में भी वही टीम की कप्तान थी। वहां सेमीफाइनल में भारत को इंग्लैंड से हारकर टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा था।
वहीं अभी भी मिलाती राज के पास वनडे टीम की कप्तानी है। वर्ल्ड टी-20 के दौरा उनका कोच रमेश पवार से विवाद हुआ था। उन्होंने इसके बारे में बोर्ड को चिठ्ठी भी लिखी थी, जो मीडिया में लीक हो गया था।
वेदा कृष्णामूर्ति को नहीं मिली जगह

लगातार खराब फॉर्म से जूझ रही मध्यक्रम की बल्लेबाज वेदा कृष्णामूर्ति को वनडे और टी-20 दोनों टीमों से ड्रॉप कर दिया गया है। उनकी जगह वनडे टीम में मोना मेशराम को जगह मिली है।
वेस्टइंडीज में हुई वर्ल्ड टी-20 टीम में दो बदलाव किया गया है। शिखा पाण्डे को चोटिल तेज गेंदबाज पूजा वस्त्रकार की वजह टीम में शामिल किया गया है। वहीं वेदा की जगह अनकैप खिलाड़ी प्रिय पुनिया को टीम में जगह मिली है।
वनडे टीम:
मिताली राज (कप्तान), पूनम राउत, स्मृति मंधाना, जेमीमा रॉड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर, दीप्ति शर्मा, तान्या भाटिया (विकेटकीपर), मोना मेषराम, एकता बिस्ट, मानसी जोशी, दयालान हेमलाथा, पूनम यादव, राजेश्वरी गायकवाड़, झुलन गोस्वामी, शिखा पांडे ।

टी-20 टीम:
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), मिताली राज, दीप्ति शर्मा, जेमीमा रॉड्रिग्स, अनुजा पाटिल, दयालान हेमलाथा, मानसी जोशी, शिखा पांडे, तान्या भाटिया (विक), पूनम यादव, एकता बिस्ट, राधा यादव, अरुंधती रेड्डी , प्रिया पुणिया।
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post NZvsIND: न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय वनडे और टी-20 टीम का ऐलान, दिग्गज खिलाड़ी हुआ बाहर appeared first on SportzWiki Hindi.