Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

PSL में स्पॉट फिक्सिंग की वजह से प्रतिबन्ध झेल रहे इस खिलाड़ी को अंतरराष्ट्रीय टीम में जगह देने के लिए पीसीबी ने उठाया ये कदम

पाकिस्तान क्रिकेट के इतिहास में मैच फिक्सिंग एक ऐसा मुद्दा रहा है जिसका हल नहीं निकल सका है। स्पॉट फिक्सिंग में अब तक कई पाकिस्तानी खिलाड़ी चपेट में आ चुके हैं। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के बैनर तले खेले जाने वाले पाकिस्तान सुपर लीग भी इससे अछूता नहीं रहा है और वहां कुछ खिलाड़ियों ने लालच के चलते स्पॉट फिक्सिंग को अंजाम दिया।

स्पॉट फिक्सिंग के कांड को अंजाम देने वाले शरजील खान पर लगा था 5 साल का बैन

इसी तरह से पाकिस्तान के लिए खेल चुके बल्लेबाज शरजील खान ने भी पाकिस्तान सुपर लीग के 2017 सीजन के दौरान स्पॉट फिक्सिंग का बड़ा गुनाह किया।

शरजील खान पर स्पॉट फिक्सिंग मामले के आरोप साबित होने के बाद उन्हें पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 5 साल के लिए बैन कर दिया।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड शरजील के लिए उठा रहा है ये कदम

लेकिन अब स्पॉट फिक्सिंग मामले में बैन किए गए खिलाड़ी शरजील खान की जल्द ही पाकिस्तान की टीम में वापसी हो सकती है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने उन्हें वापसी करवाने के इरादे से बड़ा कदम उठाया है।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की भ्रष्टाचार रोधी संहिता के रिहैबिलिटेशन कार्यक्रम में शर्जिल खान के हिस्सा लेने की बात पर सहमत हो चुके हैं। वैसे शर्जिल खान पर भ्रस्टाचार का आरोप लगने के बाद उन पर 5 साल का बैन लगा दिया गया था जिसके बाद वो 2021 तक खेलने योग्य माने जाते।

शर्जिल खान को रिहैबिलिटेशन के लिए पीसीबी ने बुलाया

लेकिन पीसीबी की इस पहल के चलते अब शरजील खान 2019 सितंबर में फिर से क्रिकेट खेलने के योग्य हो जाएंगे। इस बात को लेकर पीसीबी के सूत्रों से कहा गया है कि

हां, शरजील खान ने उन पर लगाए गए प्रतिबंध के कारण को स्वीकार कर लिया है। और वो भ्रष्टाचार रोधी संहिता के अंतर्गत चलने वाले रिहैबिलिटेशन कार्यक्रम में भाग लेने के लिए तैयार हैं।”

 

आपको बता दें कि पाकिस्तान के स्टार खिलाड़ी के रूप में नाम करने वाले 29 साल के शरजील खान ने अब तक पाकिस्तान के लिए 1 टेस्ट खेला है, जिसमें 44 रन बनाए तो वहीं 25 वनडे मैचों में 812 रन बनाए।

 

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post PSL में स्पॉट फिक्सिंग की वजह से प्रतिबन्ध झेल रहे इस खिलाड़ी को अंतरराष्ट्रीय टीम में जगह देने के लिए पीसीबी ने उठाया ये कदम appeared first on SportzWiki Hindi.