एडिलेड में आज सोमवार, 10 दिसम्बर को ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच पहले टेस्ट मैच अंतिम दिन का खेल खेला जा रहा हैं. जहाँ दिन के खेल की शुरुआत मेजबान ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम ने अपने चौथे दिन के स्कोर 104/4 के आगे से की…
अंतिम और पांचवे दिन का आगाज ऑस्ट्रेलिया की टीम के लिए सही ना रहा और दिन की शुरुआत में ही इशांत शर्मा ने ट्रेविस हेड 14 को आउट कर टीम इंडिया को पांचवी सफलता दिलाई. हेड के आउट होने के बाद जसप्रीत बुमराह ने शॉन मार्श 60 को आउट कर ऑस्ट्रेलिया की टीम की कमर तोड़कर दाख दी.
पैन के कैच से बनाया रिकॉर्ड
(Photo by : Getty Images)
ट्रेविस हेड और शॉन मार्श के आउट होने के बाद अब टीम का सारा दारोमदार टीम के कप्तान टिम पैन के कंधो पर था, लेकिन कुछ ही समय के बाद जसप्रीत बुमराह ने ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पैन को 41 रनों के स्कोर पर आउट कर भारतीय टीम को सातवी सफलता दिलाई.
टिम पैन को आउट करने के साथ ऋषभ पन्त के नाम पर एक शानदार रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया. दरअसल इस टेस्ट मैच ऋषभ पन्त द्वारा पकड़ी गयी यह 10वीं कैच रही और एक टेस्ट मैच में बतौर विकेटकीपर कम से कम 10 शिकर करने ऋषभ पन्त देश के सीएफ दूसरे विकेटकीपर बने. इस मामले में पन्त ने रिद्धिमान साहा (10 शिकार) की बराबरी की…
अब बना विश्व रिकॉर्ड

टिम पैन के आउट होने के बाद अब मैदान पर मिचेल स्टार्क आये और इसके बाद पैट कमिंस और मिचेल स्टार्क ने बीच आठवे विकेट के लिए बढ़िया 41 रनों की साझेदारी देखने को मिली. मिचेल सतर्क को 28 रनों के स्कोर पर मोहम्मद शमी ने चलता किया.
सबसे बढ़िया बात तो यह रही, कि मिचेल स्टार्क का कैच विकेट के पीछे ऋषभ पन्त ने ही पकड़ा. यह इस टेस्ट मैच उनका 11वां कैच रहा और इसी के साथ किसी एक टेस्ट मैच में भारतीय टीम के लिए बतौर विकेटकीपर सबसे अधिक शिकार करने के मामले में ऋषभ पन्त सबसे ऊपर आ गये और रिद्धिमान सहा के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा.
The post RECORD: बतौर विकेटकीपर ऋषभ पन्त ने रचा इतिहास, यह विश्व कीर्तिमान स्थापित करने वाले बने देश के सबसे पहले विकेटकीपर appeared first on SportzWiki Hindi.