ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच टेस्ट सीरीज के दूसरा मैच पर्थ में खेला जायेगा। एडिलेड में खेला गया मैच भारतीय टीम ने 31 रनों से अपने नाम कर लिया। इसके बाद भी टीम के लिए आगे की राह आसान नहीं होनी वाली। ऑस्ट्रेलिया के पास शानदार तेज गेंदबाजी है और वह किसी भी बल्लेबाजी को परेशान कर सकते हैं। दूसरे मैच में भारतीय टीम को सचेत रहने की जरूरत है।
पर्थ में खराब रिकॉर्ड

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच पर्थ में खेले गये मैच के रिकॉर्ड को देखें तो यहाँ ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी है। अभी तक खेले गये 4 टेस्ट मैचों में भारत को 3 में करारी हार मिली है और एक में उसे जीत हासिल हुई है।
ऑस्ट्रेलिया में भारत के लिए खेलना हमेशा से मुश्किल रहा है। वहां की पिचें तेज गेंदबाजों के लिए मददगार होती है और इसी वजह से भारतीय बल्लेबाजी वहां हमेशा जूझते नजर आते हैं। भारत अभी तक ऑस्ट्रेलिया में एक भी टेस्ट सीरीज नहीं जीत पाई है।
ऑस्ट्रेलिया को मिली तीन जीत

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच पर्थ में पहला टेस्ट मैच 1977 में खेला गया था। उस मैच भारत के स्पिन गेंदबाजी ने अच्छी कोशिश की लेकिन टीम को 2 विकेट से हार मिली थी। इसमें बाद 1992 में एक बार फिर पर्थ में मुकाबला हुआ। सचिन तेंदुलकर ने इस मैच में शतक बनाया लेकिन भारत को 300 रनों की करारी हार मिली।
पर्थ में भारत को पिछली मैच में भी हार मिली थी। 2011-12 सीरीज के दौरान तीसरे टीम में भारत को पारी और 37 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। भारत ने दोनों पारियों में 161 और 171 का स्कोर बनाया था।
2008 में मिली थी जीत

भारत ने 2008 में पर्थ में खेले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया को 72 रनों से हराया था। यह जीत इसलिए भी खास थी क्योंकि इसी मैच से पहले सिडनी में मंकी गेट विवाद हुआ था। हालाँकि, भारत इस सीरीज को नहीं जीत पाई थी।
इन रिकॉर्ड को देखते हुए भारत की राह आसान नहीं दिख रही लेकिन ये सभी मैच पर्थ के वाका मैदान पर खेले गये थे जबकि यह मैच पर्थ के नये मैदान ऑप्टस स्टेडियम में खेला जायेगा। इस मैदान पर यह पहला टेस्ट मैच होगा।
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post STATS PREVIEW: पर्थ में ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी लेकिन इस वजह से खुश है टीम इंडिया appeared first on SportzWiki Hindi.