एडिलेड टेस्ट मैच में आज सोमवार, 10 दिसम्बर को ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच पहले टेस्ट मैच के अंतिम दिन का खेल खेला गया. दिन की शुरुआत में टीम इंडिया को मैच जीतने के लिए सिर्फ 6 विकेट और ऑस्ट्रेलिया की टीम को मैच जीतने के लिए पूरे 219 रनों की जरूरत थी. भारतीय टीम के गेंदबाजो ने अंतिम दिन के पहले ही ओवर से आक्रमण शुरू कर दिया.
देखते ही देखते ट्रेविस हेड 14, अर्द्धशतकीय जमाकर खेल रहे शॉन मार्श 60 और ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के कप्तान टिम पैन 41 के निजी स्कोर पर चलते बने. इशांत शर्मा ने जहाँ ट्रेविस हेड की विकेट चटकाई, तो जसप्रीत बुमराह ने टिम पैन और भारत की जीत की राह में रोड़ा बने हुए शॉन मार्श को आउट किया.
अंतिम विकेट के लिए नाथन लायन और जोश हेजलवुड ने ऑस्ट्रेलिया की टीम को मैच जीताने के लिए जी जान लगा दी. दोनों ने अंतिम विकेट के लिये लाजवाब 32 रन जोड़े. ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 291 रनों के स्कोर पर ऑल आउट हुई और टीम इंडिया ने यह टेस्ट मैच 31 रनों से जीतकर एक यादगार जीत दर्ज की.

आइये डालते हैं, एक नजर मैच के अंतिम के खेल में बने कुछ अहम रिकार्ड्स पर : –
1 . टीम इंडिया के युवा विकेटकीपर खिलाड़ी ऋषभ पन्त ने इस पूरे टेस्ट मैच में विकेट के पीछे कुल 11 शिकार अपने नाम किये. एक टेस्ट मैच में 10 से अधिक शिकार करने वाले ऋषभ पन्त देश के सबसे पहले विकेटकीपर बने. इससे पहले उन्होंने एक टेस्ट मैच विकेट के पीछे 10 शिकार बनाकर रिद्धिमान साहा के रिकॉर्ड की बराबरी की थी.
2 . एक टेस्ट मैच में सबसे अधिक शिकार करने वाले ऋषभ पन्त देश के पहले और विश्व के कुल तीसरे खिलाड़ी बने. 11 शिकार करने के मामले में उन्होंने इंग्लैंड के जैक रसेल और दक्षिण अफ्रीका के एबी डीविलियर्स के रिकॉर्ड की बराबरी की.
3 . विराट कोहली दुनिया के सबसे पहले मेहमान कप्तान बने जिन्होंने इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट मैच जीते हो.

4 . टीम इंडिया विश्व की सबसे पहली टीम बनी, जिन्होंने एक कैलंडर इयर में इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट मैच जीते हो.
5 . भारतीय टीम ने यह टेस्ट मैच 31 रनों के अंतर से जीतकर अपने नाम किया. यह सबसे पहला मौका रहा, जब भारतीय क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया की सरजमी पर किसी टेस्ट श्रृंखला का सबसे पहला टेस्ट जीतकर अपने नाम किया हो.
6 . नाथन लायन दूसरी में 38 रन बनाकर नाबाद लौटे. टीम इंडिया के विरुद्ध उनका टेस्ट क्रिकेट में यह सबसे बढ़िया प्रदर्शन रहा. इससे पहले उनका सबसे बड़ा स्कोर भारतीय टीम के खिलाफ 24* का था, जो उन्होंने एडिलेड टेस्ट की पहली पारी में बनाया था.

7 . इस पूरे टेस्ट मैच में 35 बार दोनो टीमों के खिलाड़ी कैच आउट हुए. टेस्ट क्रिकेट के अभी तक के इतिहास में पहली बार ऐसा देखने जो किसी एक टेस्ट मैच इतने खिलाड़ी कैच आउट हुए हो.
The post STATS: एडिलेड टेस्ट: टीम इंडिया ने रचा इतिहास, भारतीय टीम के नाम दर्ज हुए कई ऐतिहासिक विश्व कीर्तिमान appeared first on SportzWiki Hindi.