Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीडियो- ग्लेन मैक्सवेल ने पहले छोड़ा 0 के स्कोर पर धोनी का कैच, अब इस महिला क्रिकेटर से मांगा कैच लेने का टिप्स

ऑस्ट्रेलिया और भारत के खिलाफ खेली गई 3 मैचों की वनडे सीरीज के तीसरे और निर्णायक मैच को भारतीय टीम ने 7 विकेट से जीत लिया। इस आखिरी मैच को जीतने के साथ ही भारतीय टीम ने सीरीज में 2-1 से कब्जा किया। भारतीय टीम ने सीरीज तो जीती लेकिन इसके लिए उन्हें ऑस्ट्रेलिया की टीम ने उन्हें मौका दिया।

महेन्द्र सिंह धोनी 0 पर जीवनदान मिलने के बाद बने जीत के नायक

भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के द्वारा जीत के लिए 231 रनों का लक्ष्य मिला जिसके जवाब में भारतीय टीम ने महेन्द्र सिंह धोनी की 87 रनों की बेहतरीन पारी के दम पर जीत हासिल की।

महेन्द्र सिंह धोनी तो इस अपने यादगार प्रदर्शन के कारण भारतीय टीम की जीत के सूत्रधार बने। हर कोई धोनी की वाहवाही कर रहा है और एक नायक के रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है।

धोनी को ग्लेन मैक्सवेल ने दिया था 0 के स्कोर पर जीवनदान

लेकिन महेन्द्र सिंह धोनी भारतीय टीम की जीत के नायक ऑस्ट्रेलिया के फील्डरों की गलती से बने जिसमें धोनी के क्रीज पर कदम रखते ही पहली ही गेंद पर ग्लेन मैक्सवेल ने बड़ी चूक कर डाली।

शिखर धवन के आउट होने के बाद महेन्द्र सिंह धोनी बल्लेबाजी करने पहुंचे जो शानदार फॉर्म में थे। लेकिन पहली ही गेंद पर ग्लेन मैक्सवेल ने धोनी का एक आसान कैच टपका दिया जो ऑस्ट्रेलिया की हार का कारण बना।

अब मैक्सवेल ने बिग-बैश में कैच लेने वाली महिला खिलाड़ी से मांगे टिप्स

एमएस धोनी को 0 के स्कोर पर जीवनदान देने वाले ग्लेन मैक्सवेल अब ऑस्ट्रेलिया की महिला खिलाड़ी से कैच का टिप्स मांग रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया की एक महिला खिलाड़ी ने महिला बिग-बैश लीग में हैरतअंगेज कैच कर अपनी टीम को जीत दिलायी।

दरअसल महिला बिग-बैश लीग में ब्रिस्बेन हिट और सिडनी थंडर्स के बीच पहला सेमीफाइनल खेला जा रहा था जिसमें ब्रिस्बेन हिट के खिलाफ सिडनी थंडर्स की बल्लेबाज निकोला कैरी ने हवा में स्क्वायर लेग पर शॉट खेला जो छक्के के लिए जा रहा था। लेकिन वहां खड़ी हाईडे ब्रिकेट  ने हवा में छलांग लगाते हुए जबरदस्त कैच कर अपनी टीम की 4 रनों से जीत सुनिश्चित कर डाली।

इस शानदार कैच से ग्लेन मैक्सवेल काफी प्रभावित हुए और धोनी को जीवनदान देने के बाद मैक्सवेल ने ट्वीट कर इस वीडियो को शेयर किया। जिसमें उन्होंने हाईडे ब्रिकेट से कैच के टिप्स मांगे।

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post वीडियो- ग्लेन मैक्सवेल ने पहले छोड़ा 0 के स्कोर पर धोनी का कैच, अब इस महिला क्रिकेटर से मांगा कैच लेने का टिप्स appeared first on SportzWiki Hindi.