स्पोर्ट्स डेस्क। क्रिकेट जगत में कई तूफानी बल्लेबाज है लेकिन इन दिनों न्यूजीलैंड के जेम्स नीशाम की खास चर्चा हो रही है। जेम्स नीशाम ने बल्ले से वो कर दिखाया जो हर बल्लेबाज़ करना चाहता है। जेम्स नीशाम ने एक ओवर में 5 छक्के जड़कर 34 रन बटोरे है।
28 साल के जेम्स नीशाम ने श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले के एक ओवर में 34 रन लिए। नीशम ने थिसारा परेरा के 49वें ओवर में पांच छक्कों की मदद से कुल 34 रन बनाए। उन्होंने 13 गेंद की पारी में 47 रन बनाए। लेकिन उन्हें अफ़सोस इस बात का है कि वो साउथ अफ्रीका पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज एबी डी विलियर्स के 16 गेंद में अर्धशतक के रिकॉर्ड को तोड़ने से चूक गए। परेरा के इस ओवर में ताबड़तोड़ 34 रन (6, 6, 6, 6, नो बॉल 2, 6, 1) बने।
6 6 6 6 2nb 6 1
— ICC (@ICC) January 3, 2019
New Zealand all-rounder Jimmy Neesham smashed an incredible 34 runs in one over in the first #NZvSL ODI!
Details https://t.co/y63eGUnd6D pic.twitter.com/QJcYIPAhfB
लेकिन एक ओवर में 34 रन बनाने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। डिविलियर्स ने साल 2015 में वेस्टइंडीज के जेसन होल्डर के एक ओवर में इतने ही रन बनाए थे। वनडे इंटरनेशनल के एक ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने की बात करें, तो वर्ल्ड रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका के हर्शल गिब्स के नाम है। उन्होंने साल 2007 में नीदरलैंड के डी वान बंगे के एक ओवर में 36 रन लूटे थे।
यह भी पढ़े:-
IND vs AUS 4th Test: पहले दिन भारत ने बनाए 4/303 रन, पुजारा ने जड़ा शतक
Ind vs Aus: पहले दिन ही पुजारा ने रचा इतिहास, सीरीज का लगाया तीसरा शतक
Ind vs Aus: कल सिडनी के मैदान ये 70 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ने उतरेगी भारतीय टीम
Herald