विश्व क्रिकेट में वनडे क्रिकेट इतिहास की शुरुआत साल 1971 में हुई उसके बाद से अलग-अलग दौर में कई महान बल्लेबाज हुए। इन बल्लेबाजों ने अपने-अपने दौर में एक खास तरह की पहचान बनायी। वनडे क्रिकेट इतिहास में पिछले एक दशक की बात करें तो वहां भी कई बड़े बल्लेबाज हुए जो अपनी चमक बिखेर रहे हैं।
पिछले एक दशक के पांच सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग वाले बल्लेबाज
आज आपके सामने क्रिकेट जगत के मौजूदा दशक के पांच उन बल्लेबाजों के बारे में जिन्होंने अपनी बल्लेबाजी से ऐसा कमाल किया जो दर्शकों के दिलों में छा गए हैं।
तो आईए डालते हैं उन पांच बल्लेबाजों पर नजर जो रैंकिंग के हिसाब से मौजूदा दशक के पांच सर्वश्रेष्ठ वनडे बल्लेबाज कहे जा सकते हैं।
कुमार संगकारा(श्रीलंका)
श्रीलंका के पूर्व महान विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार संगकारा ना केवल पिछले एक दशक बल्कि क्रिकेट इतिहास के सर्वकालिन महान बल्लेबाजों में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाते हैं। कुमार संगकारा ने अपने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहे हुए 3 साल हो चुके हैं।

लेकिन अगर बात करें पिछले एक दशक की तो कुमार संगकारा ने अपनी बल्लेबाजी से जबरदस्त कामयाबी हासिल की है। संगकारा ने अपने वनडे करियर में 25 शतक जमाए हैं जिसमें उन्होंने 2010 के बाद से 15 शतक लगाए हैं। इससे साफ हो जाता है कि उन्होंने किस कदर बल्लेबाजी की है।
रोहित शर्मा( भारत)
भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा का आज के वनडे क्रिकेट फॉर्मेट में कोई तोड़ नहीं है। रोहित शर्मा मौजूदा समय में वनडे क्रिकेट के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक बने हुए हैं। रोहित ने कई कीर्तिमान भी अपने नाम किए हैं।

साल 2013 के बाद से तो रोहित शर्मा का बल्ला रनों की आग उगल रहा है। जो लगातार अपने उफान पर है। पिछले एक दशक में रोहित जैसा वनडे बल्लेबाज बहुत कम बार देखा गया होगा। जिसने इस दौरान 3 दोहरे शतकों के साथ ही अपने वनडे करियर में 22 शतक जमाए हैं।
हाशिम अमला( दक्षिण अफ्रीका)
दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज हाशिम अमला इस दौर के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक हैं। हाशिम अमला ने ना केवल टेस्ट बल्कि पिछले कुछ सालों में सभी तरह के फॉर्मेट में प्रभावित किया है। हाशिम अमला ने अपनी बल्लेबाजी से खास तरह की छाप छोड़ी है।

अमला के पिछले एक दशक के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने 27 वनडे शतक जड़े हैं। इसके साथ ही अमला ने कई और रिकॉर्ड भी अपने नाम दर्ज किए हैं जिसमें 2000, 3000, 4000, 5000, 6000 और 7000 सबसे तेज वनडे रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे हैं।
एबी डीविलियर्स(दक्षिण अफ्रीका)
दक्षिण अफ्रीका के ही एक और महान बल्लेबाज एबी डीविलियर्स किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। एबी डीविलियर्स ने अपने अनोखी बल्लेबाजी से विश्व क्रिकेट में अपना अलग तरह का लोहा मनवाया है। डीविलियर्स ने पिछले ही साल अपने करियर को अलविदा कहा।

एबी की बात करें तो उन्होंने अपने वनडे करियर में 25 शतक जड़े हैं। उन्होंने पिछले एक दशक में तो ऐसी खतरनाक बल्लेबाजी की है कि उनके बिना वनडे क्रिकेट अधूरा लगने लगा है। एबी के नाम वनडे क्रिकेट की सबसे तेज सेंचुरी का रिकॉर्ड है।
विराट कोहली(भारत)
वनडे क्रिकेट इतिहास के सर्वकालिन सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज की बाद करें तो सचिन तेंदुलकर के बाद अगर किसी बल्लेबाज को माना जाए तो वो हैं मौजूदा भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली । ये हम नहीं बल्कि विराट कोहली के वनडे करियर के आंकड़े बयां करते हैं।

विराट कोहली के पिछले एक दशक के वनडे आंकड़े चौंकाने वाले हैं। उन्होंने बल्लेबाजी की परिभाषा को ही बदल कर रख दिया। पिछले 10 साल में विराट कोहली के बल्ले से 38 शतक निकले हैं जिससे कहानी साफ हो जाती है कि वो मौजूदा दशक के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं।
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post पिछले 10 सालों से वनडे के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज बने हुए हैं ये 5 खिलाड़ी, नंबर 2 का फैन है पूरा भारत appeared first on SportzWiki Hindi.