Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वनडे सीरीज में टीम इंडिया का दबदबा, 10 साल बाद न्यूजीलैंड में रचा इतिहास

लाइव सिटिज, सेंट्रल डेस्क: टीम इंडिया ने एक बार फिर से इतिहास रच दिया है.बता दें कि इसके पहले भी इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को जबरदस्त हार दी थी. आज 10 साल बाद एक बार फिर भारत ने न्यूजीलैंड को सीरीज में हराकर बड़ी जीत अपने नाम कर ली है. इंडिया ने सीरीज 3-0 से जीती है.

बता दें कि भारत ने 49 ओवर में न्यूजीलैंड को 243 रनों पर समेट दिया था. इस लक्ष्य को भारत ने महज 3 विकेट खोकर 43वें ओवर में हासिल कर लिया. कप्तान विराट कोहली ने शानदार 60 रन बनाए, वहीं उप कप्तान रोहित शर्मा ने 62 रनों की पारी खेली. रायडू ने 40 और कार्तिक ने नाबाद 38 रन बनाए. ये मैच जीतते ही भारत ने वनडे सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली.

भारत ने 10 साल बाद न्यूजीलैंड में वनडे सीरीज जीती है. साल 2009 में धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने 3-1 से सीरीज जीती थी. जबकि पिछली वनडे सीरीज में भारत 0-4 से हार गया था.

हालांकि भारत की न्यूजीलैंड के खिलाफ उसकी धरती पर ये महज दूसरी सीरीज जीत है. भारत न्यूजीलैंड में 8 वनडे सीरीज हारा है.

The post वनडे सीरीज में टीम इंडिया का दबदबा, 10 साल बाद न्यूजीलैंड में रचा इतिहास appeared first on Live Cities.