Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

जडेजा अगर मेलबर्न में बना लेते है 10 रन, तो इस लिस्ट में शामिल होने वाले बनेंगे तीसरे भारतीय दिग्गज खिलाड़ी

इंटरनेट डेस्क। मेलबर्न में खेले जा रहे तीसरे वनडे मैच में कंगारू टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 48.4 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 230 रनों का लक्ष्य भारत को दिया है। कंगारू और भारत के लिए ये मैच बहुत अहम है क्योंकि जो भी टीम ये मैच जीतेगी वो ये तीन वनडे मैचों की सीरीज अपने नाम कर ​लेगी।

इसी बीच आपको बता दें कि भारतीय टीम के हरफनमौला खिलाड़ी रविन्द्र जड़ेजा एक शानदार रिकॉर्ड बनाने की दहलीज पर है। भारत के ये दिग्गज खिलाड़ी अगर मेलबर्न में खेले जा रहे तीसरे वनडे मैच में 10 रन बना लेते है तो वो भारत के ​तीसरे ऐसे खिलाड़ी बन जाएंगे जिन्होंने वनडे में 150 विकेट लेने के साथ 2000 रन भी बनाए है। जड़ेजा से पहले भारत के हरफनमौला खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर और कपिल देव ने ये शानदार रिकॉर्ड बनाने में कामयाबी हासिल की है। साथ ही जड़ेजा भारत के अलावा दुनिया के 26वें ऑलराउंडर खिलाड़ी बन जाएंगे।

आपको बता दें कि भारत के इस हरफनमौला खिलाड़ी ने अभी तक वनडेमें 1990 रन और 171 विकेट लेने में कामयाबी हासिल की है। भारत का ये हरफनमौला खिलाड़ी अगर आज मेलबर्न में खेले जा रहे अंतिम वनडे मैच में 10 रन बना लेता हैं तो वो ऑलराउंडर्स की एलिट लिस्ट में शामिल हो जाएंगा। आपको बता दें कि भारतीय टीम ने कंगारू टीम को उनकी धरती पर चार टेस्ट मैचों की सीरीज में 2—1 से रौंद कर 71 साल बाद कंगारू धरती पर इतिहास रचने में कामयाबी हासिल की है।