सोशल मीडिया पर आए दिन कोई ना कोई मुहिम चलती रहती है। इसी तरह से इन दिनों 10 Year Challenge की एक खास मुहिम चल रही है। इस मुहिम में क्रिकेट से लेकर बॉलीवुड और आम यूजर्स के बीच चल रही इस ट्रेंड मुहिम में आज हम आपको भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के बारे में बताते हैं।
ऐसे दस साल में बदल गया विराट कोहली का लुक्स और प्रदर्शन
भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने भी इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखे 10 साल हो गए हैं। ऐसे में आपको हम 10 Year Challenge में बताते हैं, कि कैसे विराट कोहली का इन दस सालों में लुक्स से लेकर प्रदर्शन तक सबकुछ बदल गया।
विराट कोहली के लुक्स की बात करें तो आप भी देखकर आसानी से जान लेंगे कि वाकई में विराट कोहली में बड़ा बदलाव आया है।
साल 2009
विराट कोहली ने भारतीय टीम में अपने क्रिकेट करियर का आगाज साल 2008 जुलाई में किया। कोहली के लिए आगाज और ये साल दोनों ही कुछ खास नहीं रहे लेकिन अगले ही साल यानि 2009 में कोहली के बल्ले से पहला वनडे शतक निकला।

साल 2010
विराट कोहली के लिए अपने करियर का शुरुआती एक साल तो गुजर गया और देखते ही देखते दूसरे साल ने दस्तक दे दी। कोहली ने अपने करियर के दूसरे साल यानि 2010 में धीरे-धीरे भारतीय टीम में अपनी जगह सुनिश्चित करने लगे। कोहली ने इस साल तीन शतक लगाकर आने वाले तूफान की दस्तक दे दी।

साल 2011
विराट कोहली के करियर में ये साल बहुत ही खास रहा। इस साल विराट कोहली को विश्व कप खेलने से लेकर टेस्ट क्रिकेट डेब्यू का मौका मिला। विराट कोहली ने विश्व कप में शतक भी लगाया और भारत ने इस विश्व कप को अपने नाम किया। अब कोहली विराट बनने की राह पर नजर आने लगे।

साल 2012
ये साल विराट कोहली के लिए भारतीय टीम में अपनी जगह को मजबूत बनाने का रहा। विराट कोहली ने साल 2012 में भारत के लिए तीनों ही फॉर्मेट में अहम जगह बना ली। इस साल कोहली के बल्ले से वनडे में 4 शतक और टेस्ट में 2 शतक निकले।

साल 2013
भारतीय टीम में साल 2013 में विराट कोहली टीम में एक सीनियर खिलाड़ी के रूप में पहचान बनाने लगे। विराट कोहली भारतीय टीम के मध्यक्रम की जरूरत बन बैठे जिनके बिना अब टीम के मैदान में उतरने का सवाल ही नही बनता था।

साल 2014
ये साल विराट कोहली के लिए एक और खास साल के रूप में माना जाएगा। इस साल विराट कोहली को साल के अंत में टेस्ट कप्तानी मिली तो वहीं ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर बल्लेबाजी में 4 शतक लगाकर खास खिलाड़ियों में शामिल हो गए।

साल 2015
विराट कोहली का वैसे तो ये 10 साल का करियर बड़ा ही खास रहा है लेकिन साल 2015 उनके करियर में सबसे खराब गुजरा। इस साल विराट कोहली का बल्ला ना तो टेस्ट और ना ही वनडे में कुछ खास कमाल कर सका।

साल 2016
2015 में खराब प्रदर्शन की यादों को पीछे छोड़ते हुए विराट कोहली साल 2016 में खूब धमाल किया। विराट कोहली ने इस साल रनों का अंबार लगाया। और टेस्ट क्रिकेट का अपना पहला दोहरा शतक लगाने के साथ ही साल के खत्म होते-होते 2 और दोहरे शतक जड़े।

साल 2017
विराट कोहली के लिए 2017 का साल तो और भी जबरदस्त गुजरा विराट कोहली ने वनडे और टेस्ट क्रिकेट में अपनी प्रचंड फॉर्म को जारी रखा और वनडे में 6 शतक जड़े। कोहली ने साल के अंत में बॉलीवुड हसीना अनुष्का शर्मा के साथ शादी के बंधन में बंधे।

साल 2018
विराट कोहली के लिए साल 2017 इतना खतरनाक रहा तो साल 2018 तो और भी तूफानी रहा। इस साल कोहली ने शानदार टच दिखाया। कोहली के बल्ले से इस साल एक के बाद एक कई कारनामें हुए जिसमें उनके वनडे करियर के 10 हजार रन का कीर्तिमान भी शामिल रहा।

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post #10YearChallenge- विराट कोहली के करियर के 10 सालों में प्रदर्शन से लेकर लुक्स तक सबकुछ इस तरह से बदला appeared first on SportzWiki Hindi.