खेल डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे शृंखला का पहला मैच कल खेला जाएगा। विराट कोहली के नेतृत्व वाली टीम इंडिया अब टेस्ट के बाद वनडे शृंखला में कंगारू टीम पर अपनी बादशाहत साबित करना चाहेगी। टीम इंडिया ने टेस्ट शृंखला 2-1 से अपने नाम की थी। भारतीय टीम वनडे शृंखला के साथ विश्व कप की अपनी तैयारी को अंतिम रूप देने का प्रयास करेगी।
B' Day Spl: जानिए, राहुल द्रविड़ के सबसे टॉप रिकॉर्ड के बारें में...
वैसी सिडनी में खेले जाने वाले इस मैच हार्दिक पांड्या और लोकेश राहुल के खेलने पर संशय बना हुआ है। ऑलरांडर हार्दिक पांड्या और लोकेश राहुल की एक टीवी शो के दौरान महिलाओं के प्रति ;अनुचित टिप्पणी के कारण इन दोनों पर प्रतिबंध की तलवार लटकी हुई है।
विराट लगातार दूसरे साल इस मामलें में बने बेताज बादशाह, इन दिग्गज सेलिब्रिटी को छोड़ा पीछे
भारतीय कप्तान विराट कोहली इन दोनों खिलाडिय़ों की उपलब्धता पर बीसीसीआई के फैसले का इंतजार कर रहे हैं। वर्तमान स्थिति को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि ये दोनों ही खिलाड़ी पहले एकदिवसीय मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे। वहीं वनडे में रोहित शर्मा और शिखर धवन की स्थापित जोड़ी को देखते हुए लोकेश राहुल को अंतिम एकादश में मौका मिलने की संभावना काफी कम ही है।
भारत की संभावित टीम:
भारत: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, अंबाती रायुडू/दिनेश कार्तिक, केदार जाधव, महेंद्र सिंह धोनी, हार्दिक पांड्या/ रवीन्द्र जडेजा, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, खलील अहमद, मोहम्मद शमी।
ऑस्ट्रेलिया: आरोन फिंच (कप्तान), एलेक्स कैरी, उस्मान ख्वाजा, शॉन मार्श, पीटर हैंड्सकोंब, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, नाथन लियोन, पीटर सिडल, झाय रिचर्डसन और जेसन बेहरेनडोर्फ।