Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

137 रनों की पारी के बाद रॉस टेलर ने सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली के इस खास रिकॉर्ड को तोड़ा

भारतीय क्रिकेट से लीजेंड बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और मौजूदा भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली रिकॉर्ड के उन शिखर पर जा पहुंचे हैं जहां से उनके रिकॉर्ड तक पहुंचना किसी भी दूसरे खिलाड़ियों के लिए एक बड़ी उपलब्धि होगी। इन दोनों ही दिग्गजों ने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं।

रॉस टेलर ने विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर के संयुक्त रिकॉर्ड को किया पीछे

लेकिन मंगलवार को सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली के द्वारा बनाया गया एक संयुक्त रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के अनुभवी बल्लेबाज रॉस टेलर ने तोड़ दिया है।

Nelson One Day: Taylor, Nicholas win New Zealand 3-0 series win

सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली के द्वारा वनडे क्रिकेट फॉर्मेट में बनाया गया लगातार 5 पारियों में 50 से ज्यादा रनों ते रिकॉर्ड को पार करते हुए रॉस टेलर ने आज लगातार 6 पारियों में 50 से ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है।

टेलर ने लगातार 6 पारियों में 50 से ज्यादा का स्कोर कर विराट-सचिन को छोड़ा पीछे

न्यूजीलैंड के स्टाइलिश और सबसे सफलतम बल्लेबाजों में से एक रॉस टेलर ने मंगलवार को श्रीलंका के खिलाफ एक और 50 से ज्यादा रन की पारी खेलते हुए शानदार 137 रन बनाए।

इस शतक से ना केवल रॉस टेलर ने अपने वनडे करियर के शतकों में इजाफा किया बल्कि साथ ही विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर के द्वारा बनाए गए लगातार 5 पारियों में 50 से ज्यादा रन की पारियां खेली हैं।

रॉस टेलर ने इस मामले में की अपने हमवतन केन विलियम्सन की बराबरी

रॉस टेलर अपनी पिछली 6 पारियों में 50 से ज्यादा के स्कोर कर चुके हैं। जिसमें उन्होंने 181*, 80, 86*, 54, 90 और 137* रन बना चुके हैं। रॉस टेलर ने इसके साथ ही अपने हमवतन केन विलियम्सन और एन्ड्रू जोंस की बराबरी की तो वहीं पाकिस्तान के जावेद मियांदाद के नाम सबसे ज्यादा लगातार 9 पारियों में 50 से ज्यादा का स्कोर करने का रिकॉर्ड है।

आपको बता दे कि रॉस टेलर के करियर का ये 20वां शतक है और इस शतक के साथ ही उन्होंने वनडे क्रिकेट में सईद अनवर के 20 शतकों के रिकॉर्ड की बराबरी की तो वहीं ब्रायन लारा और माहेला जयवर्धने के 19 शतकों के रिकॉर्ड को पीछे किया।

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post 137 रनों की पारी के बाद रॉस टेलर ने सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली के इस खास रिकॉर्ड को तोड़ा appeared first on SportzWiki Hindi.