भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने हासिल समय में शानदार प्रदर्शन किया है। इसके बावजूद घरेलू मैचों में महिला क्रिकेट का स्तर कभी भी काफी नीचे है। भारत में अभी महिला क्रिकेट अंडर 23 टी-20 लीग खेली जा रही है। इस मैच में टी-20 क्रिकेट के सबसे छोटे स्कोर में से एक बना। कुछ दिनों पहले नेपाल की टीम टी-20 इंटरनेशनल मैच में 21 रनों पर आउट हुई थी।
14 रनों पर ऑल आउट हुई अरुणाचल प्रदेश

भारत की घरेलू महिला अंडर-23 टी-20 टूर्नामेंट में अरुणाचल प्रदेश और हिमाचल प्रदेश के बीच मुकाबला हुआ। इस मैच में अरुणाचल प्रदेश की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
उनका यह फैसला गलत साबित हुआ और उनकी पूरी टीम 11 ओवर में 14 रनों पर पवेलियन लौट गयी। उनकी बल्लेबाजी इतनी खराब थी कि सात बल्लेबाज इस मैच में खाता भी नहीं खोल पाए।
नंबर 10 ने खेली 8 रनों की पारी

पहले बल्लेबाजी करने उतरी अरुणाचल की टीम ने दूसरे ओवर से ही विकेट खोना शुरू कर दिया। एक समय तो टीम को 9 बल्लेबाज सिर्फ 6 रनों के स्कोर पर ही पवेलियन लौट चुके थे।
उनके लिए नंबर 10 पर बल्लेबाजी करने आई नबम यापु ने 8 रनों की पारी खेल अपनी टीम को दहाई के स्कोर तक पहुंचा दिया। उनके अलावा सलामी बल्लेबाज इती यादव ने 22 गेंद में दो रनों की पारी खेली।
8 गेंद में जीती हिमाचल प्रदेश

सिर्फ 15 रनों के छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी हिमाचल प्रदेश ने सिर्फ 8 गेंद में लक्ष्य को हासिल कर लिया। उनके सलामी बल्लेबाज हरलीन देओल ने 5 गेंद में दो चौके की मदद से 11 रन बनाये।
यह पहला मौका नहीं है जब भारतीय घरेलू महिला क्रिकेट में ऐसा स्कोर बना हो। कुछ समय पहले ही 50 ओवर के मैच में नागालैंड की टीम केरल के खिलाफ सिर्फ दो रनों पर आउट हो गयी थी। इन दो रनों में एक रन वाइड से ही पाए थे।
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post भारतीय घरेलू महिला क्रिकेट में सिर्फ 14 के स्कोर पर ऑलआउट हुई यह टीम appeared first on SportzWiki Hindi.