Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मुंबई अंडर-16 के कप्तान पर लगाया गया प्रतिबंध अन्य के लिए सबक:एमसीए

मुंबई
मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) ने कहा है कि आपत्तिजनक बर्ताव के चलते मुंबई अंडर-16 के कप्तान मुशीर खान पर तीन साल का प्रतिबंध लगाए जाने का फैसला अन्य खिलाड़यिों के लिए सबक है। अंडर-16 के खिलाड़यिों ने मुंबई क्रिकेट संघ के समक्ष आंध्र प्रदेश में दिसंबर में विजय मर्चेन्ट क्वार्टर फाइनल खेल से इतर मुशीर खान के ‘आपत्तिजनक बर्ताव करने की शिकायत के बाद उस पर प्रतिबंध लगाया गया है। मुशीर खान, सरफराज खान का छोटे भाई है। सरफराज अंडर-19 टीम में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं और इंडियन प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंज बेंगलुरु के लिए भी खेल चुके हैं।