Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एक ही मैच में 2 शतक लगा इस भारतीय खिलाड़ी ने पेश की विश्वकप 2019 के लिए दावेदारी

देश की राजधानी दिल्ली के करनैल सिंह क्रिकेट स्टेडियम में रेलवे और बड़ौदा के बीच खेला जा रहा रणजी ट्रॉफी के राउंड-8 का मुकाबला बड़ौदा की टीम ने 164 रनों के विशाल अंतर से जीतकर अपने नाम किया. इस मैच में रेलवे की टीम को मैच जीतने के लिए 270 रनों का लक्ष्य मिला था, लेकिन टीम मात्र 106 रनों के मामूली से स्कोर पर ही ढेर हो गयी और यह मैच हार गयी.

बड़ौदा की जीत में सबसे बड़ा किरदार हाल में ही देश के लिए अपना अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू करने वाले ऑल राउंडर क्रुणाल पांड्या ने निभाया. पूरे मैच में क्रुणाल पांड्या ने अपने हरफनमौला खेल से रेलवे की टीम को मैच में एक बार भी वापसी करने का मौका नहीं दिया.

एक मैच में क्रुणाल ने लगाये दो शतक 

क्रुणाल पांड्या पूरे मैच के दौरान आकर्षण का सबसे बड़ा केंद्र बने रहे. सबसे ख़ास बात तो यह रही, कि क्रुणाल पांड्या ने रेलवे के खिलाफ इस मैच की दोनों पारियों में बेहतरीन शतकीय पारियां खेली. पहली पारी में जहाँ क्रुणाल पांड्या ने 219 गेंदों का सामने करते हुए 160 रन बनाये, तो दूसरी पारी में उनके बल्ले से मात्र 143 गेंदों में 104 रन निकले.

क्रुणाल पांड्या यही नहीं रुके और पूरे मैच के दौरान उन्होंने कुल 6 विकेट भी अपने नाम किये. पहली पारी में क्रुणाल की झोली में चार और दूसरी पारी में कुल 2 विकेट आये. इसी शानदार प्रदर्शन के चलते क्रुणाल पांड्या को मैन ऑफ़ द मैच‘ का पुरुस्कार भी मिला.

हाल में ही किया था डेब्यू 

क्रुणाल पांड्या ने हाल में ही भारतीय टीम के लिए अपना अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू किया था. क्रुणाल ने अभी तक देश के लिए ट्वेंटी-20 क्रिकेट ही खेला हैं और उन्होंने अपना डेब्यू वेस्टइंडीज के विरुद्ध कोलकाता के ईडन गार्डन पर किया था.

क्रुणाल ने अभी तक टीम इंडिया के कुल 6 ट्वेंटी-20 मैच खेले हैं और इस दौरान वह 6 विकेट और 23 रन बनाने में सफल रहे हैं. आईपीएल में क्रुणाल रोहित शर्मा की अगुवाई वाली मुंबई इंडियन्स की टीम का हिस्सा हैं.

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post एक ही मैच में 2 शतक लगा इस भारतीय खिलाड़ी ने पेश की विश्वकप 2019 के लिए दावेदारी appeared first on SportzWiki Hindi.