साल 2018 समाप्त हो चुका है, इसलिए सभी अपनी साल 2018 की ड्रीम प्लेइंग इलेवन बनाने लगे है. इसी बीच प्रसिद्द क्रिकेट वेबसाइट ईएसपीएन क्रिकइन्फो ने भी साल 2018 की बेस्ट टेस्ट इलेवन टीम चुनी है. ईएसपीएन क्रिकइन्फो ने अपनी यह टीम खुद अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की है.
भारत के सिर्फ एक खिलाड़ी को दी गई जगह

ईएसपीएन क्रिकइन्फो ने अपनी इस टीम में सिर्फ एक भारतीय खिलाड़ी को जगह दी है. जो विराट कोहली है. वहीं सबसे ज्यादा न्यूजीलैंड के 3 खिलाड़ी को जगह दी है.
वेस्टइंडीज के दो खिलाड़ियों को इस टीम में जगह मिली है. वहीं साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान और श्रीलंका के 1-1 खिलाड़ी को ईएसपीएन क्रिकइन्फो ने अपनी इस साल की बेस्ट टेस्ट इलेवन टीम में चुना है.
कोहली को नजरअंदाज कर विलियमसन को सौपी कप्तानी

आपकों बता दे, कि ईएसपीएन क्रिकइन्फो ने विराट कोहली को नजरअंदाज कर केन विलियमसन को अपनी इस ड्रीम इलेवन टीम की कप्तानी दी है. वहीं विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी ईएसपीएन क्रिकइन्फो ने इंग्लैंड के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर को दी है.
ईएसपीएन क्रिकइन्फो ने अपनी इस टीम में पांच मुख्य बल्लेबाज, एक विकेटकीपर, एक ऑलराउंडर, तीन तेज गेंदबाज और एक स्पिनर को रखा है. उनकी यह टीम एक संतुलित टीम नजर आ रही है.
इस प्रकार है ईएसपीएन क्रिकइन्फो की साल 2018 की बेस्ट टेस्ट प्लेइंग इलेवन

दिमुथ करुणारत्ने, टॉम लेथम, केन विलियमसन (कप्तान), विराट कोहली, हैनरी निकोलस, जोस बटलर (विकेटकीपर), जेसन होल्डर, नाथन लियोन, कगिसो रबाडा, शैनन गैब्रियाल, मोहम्मद अब्बास
यहाँ क्लिक कर भी देखें ईएसपीएन क्रिकइन्फो की प्लेइंग इलेवन :
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post ईएसपीएन क्रिकइन्फो ने चुनी साल 2018 की टेस्ट प्लेइंग इलेवन, सिर्फ एक भारतीय खिलाड़ी को दी जगह appeared first on SportzWiki Hindi.