इंटरनेट डेस्क। भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली के लिए पिछला साल बहुत अच्छा रहा। विराट कोहली ने पिछले साल सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया। विराट कोहली ने पिछले साल कई शानदार रिकॉर्ड बनाने में कामयाबी हासिल की है। कप्तान विराट कोहली के इस साल की शुरूआत भी शानदार रही। उनकी कप्तानी में टीम इंडिया कंगारू धरती पर करीब 71 साल बाद टेस्ट सीरीज जीतने में कामयाबी हासिल कर ली है। इसी बीच आपको बता दें कि विराट कोहली 2019 में भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी और भारतरत्न सचिन तेंदुलकर के कई रिकॉर्ड तोड़ सकते है। तो आइए नजर डालिए उन रिकॉर्ड पर...
वनडे में देश के बाहर सर्वाधिक रन: आपको बता दे कि सचिन तेंदुलकर ने विदेशी मैदान में वनडे में सबसे ज्यादा 5065 रन बनाए है। विराट ने अभी तक विदेश में 4208 रन बनाए है। आपको बता दें कि विराट को इस साल विदेश में 2019 का विश्वकप सहित कई वनडे सीरीज खेलनी है। ऐसे में विराट ये रिकॉर्ड बना सकते है।
ऑस्ट्रेलिया में सर्वाधिक शतक: भारतरत्न सचिन ने कंगारू धरती पर सबसे ज्यादा वनडे में चार शतक जमाए है। इस मामलें विराट के तीन शतक है अगर विराट आगामी वनडे सीरीज में दो शतक जड़ देता हैं तो सचिन का रिकॉर्ड तोड़ देगें। आपको बता दें कि सचिन तेंदुलकर ने दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा 39 शतक जड़े है। विराट इस मामलें में एक शतक पीछे है। विराट ने दूसरी पारी में 38 शतक जड़े है। ऐसे में विराट इस मामलें भी सचिन से आगे निकल सकते है।