ऑस्ट्रेलिया में आयोजित टेस्ट सीरीज में 71 साल बाद भारतीय टीम को मिली ऐतिहासिक जीत के बाद क्रिकेट जगत की दिग्गज हस्तियों ने विशेषकर कुलदीप यादव सहित अन्य भारतीय तेज गेंदबाजों की तारीफ शुरू कर दी है।टर्बनेटर के रूप में मशहूर हरभजन सिंह ने कहा कि कि कुलदीप को अब टेस्ट टीम के नंबर एक स्पिनर के रूप में खिलाने का समय आ गया है। उन्होंने कि चोटिल अश्विन की जगह पर स्पिनर कुलदीप को रविंद्र जडेजा के साथ उतारा जाना चाहिए।
जानकारी के लिए बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में खेले गए आखिरी टेस्ट मैच की एक पारी में 5 विकेट लेकर इंग्लैंड के चाइनामैन गेंदबाज जॉनी वार्डले की बराबरी की है। कुलदीप यादव ऑस्ट्रेलिया की धरती पर यह सफलता हासिल करने वाले भारत के एकमात्र गेंदबाज हैं।भारत के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव के हालिया प्रदर्शन को लेकर टीम इंडिया के हेड कोच रवि शास्त्री ने एक बड़ा बयान दिया है।
यह बात सभी जानते हैं कि इंडियन क्रिकेट टीम में इन दिनों चाइनामैन बॉलर कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, हार्दिक पंडया और मोहम्मद शमी धमाल मचाए हुए हैं। लेकिन कुलदीप यादव ने ऑस्ट्रेलिया में जैसा शानदार प्रदर्शन किया है कि विश्व कप 2019 में उनकी लॉटरी लग सकती है।
कोच रवि शास्त्री ने कहा है कि कुलदीप को वर्ल्डकप में खेलने वाली भारतीय टीम के अंतिम एकादश में शामिल किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि कुलदीप यादव को कलाई से स्पिन करने का फायदा मिलेगा। उनका हालिया प्रदर्शन भारत के विश्व कप प्लेइंग इलेवन के लिए पहली पसंद का स्पिनर बनाता है।
Herald