आपको जानकारी को लिए बता दें कि टेस्ट सीरीज खेलने के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले आगामी तीन मैचों की वन-डे सीरीज में ऋषभ पंत को शामिल नहीं किया गया है।बता दें कि टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन की बदौलत पंत ने चयनकर्ताओं के समक्ष विश्व कप में चुने जाने को लेकर अपना मजबूत कर लिया है। बाएं हाथ के बल्लेबाज ऋषभ पंत ने 58 की औसत से 350 रन बनाए। इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 159 रन रहा।
टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने वाले पंत को जब वनडे सीरीज के लिए नहीं चुना गया है, यह सुनकर कुछ लोग हैरान है। बता दें कि विश्वकप 2019 शुरू होने में अब कुछ ही दिन शेष हैं। ऐसे में बीसीसीआई के प्रमुख चयनकर्ता एमएसके प्रसाद से पूछ गए एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि युवा बल्लेबाज विश्वकप 2019 में चयन के लिए योजनाओं में शामिल है।पंत के अलावा महेंद्र सिंह धोनी तथा दिनेश कार्तिक को भी मौका दिया जाएगा।उन्होंने कहा कि तीनों विकेटकीपर्स बल्लेबाज बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं।
प्रसाद ने कहा कि चूंकि पंत को कुछ निगल्स हुए हैं, इस वजह से उन्हें वनडे सीरीज में आराम दिया गया है। उन्होंने कहा कि निगल्स से उबरने के बाद पंत जोरदार वापसी करेगा। उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट शतक जमाने वाले एक मात्र विकेटकीपर हैं ऋषभ पंत। सिडनी टेस्ट उनके करियर का टर्निंग प्वाइंट साबित हो सकता है। प्रसाद ने कहा कि हमने पंत को कुछ लक्ष्य दे रखे हैं। उन्हें बात समझा दी गई है कि मैच फिनिश करके ही पवेलियन लौटना होगा।
Herald