साउथ अफ्रीका क्रिकेट से जुड़ी एक बहुत बड़ी खबर आ रही है. दरअसल, साउथ अफ्रीका के स्टार ऑलराउंडर एल्बी मोर्केल ने अपने संन्यास की घोषणा कर दी है.
साउथ अफ्रीका के स्टार ऑलराउंडर एल्बी मोर्केल ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से अपने संन्यास का ऐलान किया है. इसकी पुष्टि उन्होंने खुद अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट से की है.
क्रिकेट के मैदान पर मेरा समय हो चूका पूरा

एल्बी मोर्केल ने अपना एक बयान जारी करते हुए कहा,
“क्रिकेट के मैदान पर अब मेरा समय पूरा हो चूका है, इसलिए मैं अब अपने संन्यास की घोषणा करना चाहूंगा. मेरे 20 साल के लम्बे क्रिकेट करियर की जर्नी मेरे लिए बहुत ख़ास थी. मुझे बहुत सी अच्छी यादें अपने क्रिकेट करियर के दौरान मिली और अब यह यादें मेरे साथ हमेशा जुड़ी रहेगी.”
सभी लोगो को देना चाहता हूँ धन्यवाद

एल्बी मोर्केल ने आगे अपने बयान में कहा,
“मैं जैक्स फॉल और टाइटन्स में शामिल सभी लोगों को धन्यवाद देना चाहता हूं. जिन्होंने मुझे मेरे सपनों को जीने का अवसर दिया. मैं अब अपनी जगह युवा खिलाड़ियों को देखना चाहता हूँ.
मैं क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका को भी धन्यवाद कहना चाहता हूं, क्योंकि उन्होंने मुझे देश का प्रतिनिधित्व करने का एक बहुत बड़ा सम्मान दिया. मेरे परिवार, दोस्तों, समर्थकों और प्रायोजकों को धन्यवाद, जो हमेशा मेरे सपोर्ट में थे. मैं अपनी पत्नी को भी धन्यवाद कहना चाहूँगा. जिसने हर मौके पर मुझे सपोर्ट किया.”
टाईटनस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जैक्स फॉल ने कहा,
“एल्बी मोर्केल दुनिया के अच्छे ऑलराउंडरों में से एक रहा है. उसने दुनिया भर की टी-20 लीग में शानदार खेल दिखाया है. हमारे लिए दिए गए उसके योगदान के लिए हम उसका शुर्किया अदा और उसे भविष्य में अछे क्रिकेट करियर की शुभकामनाएँ देते है.”
That’s the end for me and what a journey it’s been! Plenty of memories good and bad, but I was blessed with a very long career. Thanks @Titans_Cricket @OfficialCSA, will enjoy the game now from the other side. pic.twitter.com/sXik0KYFbz
— Albie Morkel (@albiemorkel) January 9, 2019
ऐसा रहा क्रिकेट करियर

एल्बी मोर्केल ने अपने 58 वनडे मैच के करियर में 782 रन बनाये और 50 विकेट हासिल किये. वहीं उन्होंने अपने 50 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच के करियर में 572 रन बनाये और 26 विकेट हासिल किये. उन्होंने साउथ अफ्रीका के लिए एक टेस्ट मैच भी खेला, जिसमे उन्होंने 58 रन बनाये और एक विकेट हासिल किया.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post विश्वकप 2019 से पहले एल्बी मोर्कल ने भी किया संन्यास की घोषणा, कमजोर हुई अफ्रीकन टीम appeared first on SportzWiki Hindi.