Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

2019 विश्वकप के लिए ये खिलाड़ी होगा भारत की पहली पसंद: रवि शास्त्री

इंटरनेट डेस्क। कुलदीप यादव भारतीय टीम युवा चाइनामैन गेंदबाज है। कुलदीप यादव ने कई अहम मैचों में टीम को विजयी बनाने में अहम भूमिका निभाई है। कुलदीप यादव ने कई अहम मुकाबलों में टीम इंडिया को विजयी बनाने में अहम योगदान दिया है। कुलदीप यादव ने हाल ही में कंगारूओं के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया है।

टीवी शो में ये बात बोलना हार्दिक पांड्या को पड़ा भारी, मिला कारण बताओ नोटिस

इसी बीच मीडिया से खबर मिल रही हैं कि भारतीय टीम के इस युवा चाइनामैन गेंदबाज को 2019 में विश्वकप में जगह मिल सकती है। हाल ही में टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री ने बताया कि लगता है कि कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव का ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर टेस्ट में शानदार प्रदर्शन उन्हें इंग्लैंड में होने वाले 2019 के आगामी विश्वकप में कुलदीप यादव अंतिम ग्यारह में स्पिन गेंदबाज के तौर पर पहली पसंद है।

जसप्रीत बुमराह की जगह ये गेंदबाज ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में उतरेंगे मैदान

कंगारू टीम के खिलाफ इतिहास रचने में कुलदीप यादव ने अपना अहम योगदान निभाया। कुलदीप यादव ने सिडनी में खेले गए अंतिम टेस्ट मैच में पांच विकेट लेने में कामयाबी हासिल की। कुलदीप यादव टेस्ट के साथ—साथ वनडे में भी अपने पार्टनर युजवेन्द्र चहल के साथ शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करते नजर आते है। आपको बता दें कि भारतीय टीम ने करीब 71 साल बाद कंगारू धरती पर टेस्ट सीरीज जीतकर इतिहास रचने में कामयाबी हासिल की। चार टेस्ट मैचों की सीरीज में चेतेश्वर पुजारा ने मैन आफ द सीरीज अवॉर्ड जीतने में कामयाबी हासिल की।