Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

2019 वर्ल्ड कप के लिए गौतम गंभीर ने चुनी अपनी टीम, इन खिलाड़ियों को मिली जगह

स्पोर्ट्स डेस्क। ICC क्रिकेट वर्ल्ड कप के लिए अभी से तैयारियां शुरू हो गई है। यहां तक कि सभी टीमों ने वर्ल्ड कप के लिए खिलाड़ियों का चयन भी शुरू कर दिया है। ऐसे में भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज और साल 2011 वर्ल्ड विजेता टीम के हिस्सा रहे गौतम गंभीर ने वर्ल्ड कप के लिए संभावित खिलाड़ियों की एक सूचि जारी की है। इस लिस्ट में उन्होंने 15 खिलाड़ियों को जगह दी है।

आपको बता दें, इस लिस्ट में गंभीर ने आलराउंडर रविंद्र जडेजा की जगह रविचंद्रन अश्विन को जगह दी है। वहीं युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की वजह दिनेश कार्तिक को जगह मिली है।

बताते चले कि वर्ल्ड कप का आगाज 30 मई से इंग्लैंड में हो रहा है। दूसरी तरह इन दिनों भारतीय टीम न्यूजीलैंड दौरे पर है और पांच मैचों की सीरीज में 3-0 से अजेय बढ़त बना ली है। टीम इंडिया ने सोमवार को माउंट माउंगानुई वनडे जीतकर 10 साल बाद न्यूजीलैंड की धरती पर सीरीज जीतकर इतिहास रच दिया है।

ये है गंभीर की विश्व कप के लिए 15 सदस्यीय चुनी गई टीम:-
विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, केएल राहुल, एमएस धोनी (विकेटकीपर), अंबाती रायुडू, केदार जाधव, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव।

यह भी पढ़े:-

शादी के दिन दूल्हे ने दुल्हन से कहा- '5 मिनट में आता हूं और फिर ...'

Ind vs NZ: पुरुषों के बाद भारतीय महिला टीम ने भी दी न्यूजीलैंड को मात

ICC T20 World 2020: महिला और पुरुष टीमों का शेड्यूल हुआ जारी, यहां देखें



Herald