Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

2020 टी-20 विश्व कप के लिए श्रीलंका और बांग्लादेश को खेलना होगा क्वालीफायर राउंड

साल 2014 की टी-20 चैंपियन श्रीलंका और बांग्लादेश की पुरुष टी-20 टीम को विश्व कप 2020 के सुपर-12 में भाग लेने के लिए क्वालीफायर राउंड खेलना होगा. आईसीसी ने मंगलवार 1 जनवरी को इस बात की पुष्टि कर दी है.

आईसीसी टी-20 विश्व 2020 में कुल 16 टीमों को हिस्सा लेना है. जिसमे से 8 टीमों को सीधे सुपर-12 में जगह दे दी गई है. वहीं 8 टीमों के बीच टी-20 विश्व 2020 का क्वालीफायर राउंड खेला जायेगा.

8 टीमों के बीच खेला जायेगा क्वालीफायर राउंड 

16-टीम के टूर्नामेंट में शीर्ष आठ रैंक वाली टीम पाकिस्तान, भारत, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज और अफगानिस्तान टीम को मुख्य राउंड के लिए चुन लिया गया है. यह सभी टीम सुपर-12 खेलने के लिए स्वतंत्र है.

जबकि श्रीलंका और बांग्लादेश अन्य 6 टीमों के साथ क्कालिफायर राउंड खेलेगी. क्वालीफायर राउंड से चार टीमें मुख्य टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई करेगी.

श्रीलंका के कप्तान लसिथ मलिंगा और बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने सुपर 12 में सीधे स्थान ना मिलने पर निराशा व्यक्त की है, लेकिन दोनों कप्तानों को अगले दौर में प्रवेश करने का भरोसा है.

लसिथ मलिंगा ने कही ये बात 

श्रीलंका के कप्तान लसिथ मलिंगा ने अपने एक बयान में कहा, “यह थोड़ा निराशाजनक है, कि हम एक सुपर-12 में अपनी जगह सुनिश्चित नहीं कर पाए हैं, लेकिन मुझे विश्वास है कि हम टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करेंगे. हम टी-20 विश्व कप के तीन फाइनल खेले हैं और एक बार हमने जीत भी हासिल की है. हालाँकि, क्वालीफायर राउंड से हमें तैयारी का अच्छा मौका मिलेगा. जो नॉक-आउट मैचों के लिए अच्छा रहेगा. 

हमारे पास कुछ बेहतरीन खिलाड़ी हैं और समय आने पर वह अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकते है. हम बड़ी प्रतियोगिता की तैयारी के लिए आने वाली चुनौतियों के लिए तत्पर है.”

शाकिब ने भी व्यक्त की निराशा 

वहीं बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने अपने बयान में कहा, “हमने सुपर-12 में अपनी हासिल नहीं की है, लेकिन मुझे विश्वास है कि हम ग्रुप स्टेज से गुजरते हुए टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करेंगे. हम अपने दिन में दुनिया की किसी भी टीम को हराने में सक्षम है. 

वैसे तो मुझे कोई कारण नहीं दिखता, कि हम क्वालीफायर राउंड खेले, क्योंकि हमने कुछ समय पहले ही विश्व चैंपियन वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज़ जीती थी, लेकिन हम टूर्नामेंट के नियमो का पालन करेंगे. हमें वेस्टइंडीज को हराकर अपने टी-20 क्षमताओं में बहुत विश्वास हुआ है. 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post 2020 टी-20 विश्व कप के लिए श्रीलंका और बांग्लादेश को खेलना होगा क्वालीफायर राउंड appeared first on SportzWiki Hindi.