Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एशिया की इन दो बड़ी टीमों को नहीं मिला है टी-20 कप में सीधा प्रवेश

खेल डेस्क। आईसीसी टी-20 विश्व कप अगले साल ऑस्ट्रेलिया में खेला जाएगा। इसके लिए आठ टीमों ने क्वालीफाई भी कर लिया है। जबकि एशिया की दो बड़ी टीमों श्रीलंका और बांग्लादेश को इस टूर्नामेंट में सीधा प्रवेश नहीं मिला है। वहीं अफगानिस्तान ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर इस टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई कर लिया है।

कोहली सिडनी टेस्ट में बना सकते हैं ये 'विराट' रिकॉर्ड, इन बड़े रिकॉर्ड पर कर लेंगे अपना कब्जा!

श्रीलंकाई टीम के लगातार खराब प्रदर्शन के कारण उसकी आईसीसी रैंकिंग में गिरावट आई है। इसी कारण उसे टूर्नामेंट में सीधा प्रवेश नहीं मिला है। यहीं हाल बांग्लादेश और जिम्बाब्वे का भी रहा।

2014 की विश्व चैंपियन श्रीलंका की टीम फॉर्म में गिरावट के कारण 87 अंकों के साथ आईसीसी रैंकिंग में नौवें स्थान पर फिसल गई है। श्रीलंका को अब इस टूर्नामेंट के सुपर 12 में पहुंचने के लिए ओपनिंग राउंड से गुजरना होगा। पूर्व विश्व चैम्पियन टीम को इस राउंड की चार टीम के ग्रुप में पहले दो स्थानों पर आना होगा।

इंडिया ने सिडनी में इस एकमात्र कप्तान की कप्तानी में जीता टेस्ट मैच, विराट सेना तोड़ना चाहेगी ये रिकॉर्ड

। अगर वह ऐसा करने में असफल रही तो वह 2019 विश्व कप में नहीं खेल सकेगी। श्रीलंका के अलावा तीन अन्य पूर्ण सदस्यों बांग्लादेश, जिम्बाब्वे और आयरलैंड को भी ऐसा ही करना होगा।

वहीं अफगानिस्तान ने पूर्ण सदस्यता पाने के डेढ साल के भीतर ही इस टी-20 विश्व कप के लिए क्वालीफाई कर लिया है। इस एशियाई देश ने विश्व के लिए 2018 की कट ऑफ तारीख पर रैंकिंग में टॉप आठ टीमों में स्थान बनाकर विश्व कप का टिकट हासिल किया। क्रिकेट के इस महाकुंभ के लिए भारत, पाकिस्तान, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड, वेस्ट इंडीज और अफगानिस्तान शामिल हैं।