Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

21 साल के युवा क्रिकेटर की मैदान पर हुई मौत, जानिए वजह

स्पोर्ट्स डेस्क। हाल ही में गोवा के पूर्व रणजी क्रिकेटर राजेश घाडगे की मौत के बाद एक और क्रिकेटर की मौत हो गई। पश्चिम बंगाल के युवा खिलाड़ी अनिकेत शर्मा की मंगलवार को क्रिकेट मैदान पर अचानक गिरकर मौत हो गई। सूत्रों के अनुसार, अनिकेत की मौत हार्ट अटैक की वजह से हुई है। मैदान पर गिरने के बाद उन्हें अस्‍पताल भी ले जाया गया लेकिन वहां मृत घोषित कर दिया गया।

डॉक्टरों ने बताया कि अनिकेत की मौत अस्पताल लाने से पहले ही हो गई थी। अनिकेत मौत हार्ट अटैक की वजह से हुई है। वहीं अनिकेत के कोच ने बताया कि वह बल्लेबाजी के साथ-साथ दाएं हाथ से ऑफ स्पिन गेंदबाजी भी करता था। अनिकेत काफी प्रभावशाली क्रिकेटर था। उन्हें हमेशा याद किया जायेगा।

वहीं आपको बता दें, चार साल पहले कोलकाता में ही बंगाल के पूर्व अंडर-19 कप्तान अंकित केसरी की मैदान पर फिल्डिंग करने के दौरान साथी खिलाड़ी से टकरा जाने से मौत हो गई थी। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भी भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों ने हार्ट अटैक के चलते मृत घोषित कर दिया था। वहीं 25 नवंबर 2014 को ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर फिल ह्यूज की बल्लेबाजी करने के दौरान गेंद सिर से टकरा गई थी जिसके चलते उनकी मौत हो गई थी।

यह भी पढ़े:-

Ind vs Aus: अपने डेब्यू मैच में ही इस भारतीय खिलाड़ी ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड

Ind vs Aus: आज के मैच में रोहित शर्मा ने बनाया ऐसा रिकॉर्ड की हर कोई रखेगा याद

आईसीसी टूर्नामेंट के तीनों खिताब जीतने वाले इंडियन क्रिकेट टीम के यह 4 दिग्गज खिलाड़ी



Herald