खेल डेस्क। भारतीय गेंदबाज अभी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। उनके दमदार प्रदर्शन की मदद से ही भारत ने पहली बार ऑस्ट्रेलियाई धरती पर टेस्ट और वनडे शृंखला अपने नाम की है।भारतीय एकदिवसीय टीम की ओर से वैसे तो जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्व कुमार और मोहम्मद शमी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। मना जा रहा है कि विश्व कप में भारतीय टीम की ओर से ये तेज गेंदबाजी ही मैदान पर नजर आने वाले हैं।
विराट विजयी क्रम जारी रखने के लिए इन खिलाड़ियों को उतार सकते है माउंट मॉनगनुई वनडे में
अब क्रिकेट के इस महाकुंभ के लिए एक अन्य तेज गेंदबाज उमेश यादव ने भी अपनी दावेदारी पेश कर दी है। उन्होंने केरल के खिलाफ रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल में 12 विकेट लेकर अपनी टीम गत चैम्पियन विदर्भ को लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंचा दिया है।
B' Day Spl: चेतेश्वर पुजारा के नाम दर्ज ये रिकॉर्ड, इस मामलें में पहले भारतीय
उनके इस प्रदर्शन की सहायता से मैच के दूसरे ही दिन विदर्भ ने केरल को एक पारी और 11 रन से शिकस्त दी। उमेश यादव ने पहली पारी में सात विकेट लेने के साथ ही दूसरी पारी में पांच विकेट अपने नाम किए। उमेश यादव ने इस मैच से पहले उत्तराखंड के खिलाफ भी नौ विकेट हासिल किए थे।
पाकिस्तानी कप्तान सरफराज ने कर दी ऐसी हरकत कि अब उसे मांगनी पड़ी माफी
इस प्रकार उन्होंने रणजी ट्रॉफी के दो मैचों में ही 21 विकेट हासिल कर विश्व कप के लिए अपनी दावेदारी पेश कर दी है। मैच में केरल पहली पारी में केवल 106 रन पर ढेर हो गई थी। इसके जवाब में विदर्भ ने अपनी पहली पारी में 208 रन बनाकर 102 रन की बढ़त हासिल की। केरल अपनी दूसरी पारी में केवल 91 रन पर ही ढेर हो गई थी।
न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में इस भारतीय ऑलराउंडर को मिलेगा मौका!