Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

किसने क्या कहा: वनडे क्रिकेट में 22वां शतक ठोककर ट्विटर पर छाए रोहित शर्मा, लक्ष्मण, आकाश चोपड़ा समेत लोगों ने कही ये बातें

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच सिडनी में वनडे सीरीज का पहला मैच खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 288 रन बना दिए। 289 रनों के जवाब में भारतीय की शुरुआत काफी खराब रही और 4 के स्कोर पर तीन प्रमुख बल्लेबाज पवेलियन लौट गये। इसके बाद महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा ने भारतीय पारी को संभाला।

रोहित शर्मा ने ठोका शतक

एक तरफ जहाँ दूसरे छोर पर बल्लेबाज रन बनाने के लिए जूझ रहे थे वहीं रोहित शर्मा ने शतक ठोक दिया। यह उनके वनडे करियर का 22 शतक है। उन्होंने यह शतक 110 गेंदों में पूरा किया।

उन्होंने शुरुआत में काफी धीमी बल्लेबाजी की लेकिन जल्द ही लय में लौट गये। महेंद्र सिंह धोनी के साथ उन्होंने चौथे विकेट के लिए 137 रन जोड़े। उनकी इस पारी की वजह से भारत मैच में वापस लौट पाया।

ट्विटर पर छाए रोहित

सिडनी में शानदार शतकीय पारी खेलकर रोहित शर्मा इस बार फिर ट्विटर पर छा गये। लोगों ने उनकी इस पारी की जमकर तारीफ की। रोहित टेस्ट सीरीज के अंतिम मैच में टीम का हिस्सा नहीं थे।

बेटी की जन्म की वजह से उन्हें भारत लौटना पड़ा था लेकिन वापसी करते ही उन्होंने शानदार शतक बना दिया। आईये देखते हैं किसने क्या कहा:

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post किसने क्या कहा: वनडे क्रिकेट में 22वां शतक ठोककर ट्विटर पर छाए रोहित शर्मा, लक्ष्मण, आकाश चोपड़ा समेत लोगों ने कही ये बातें appeared first on SportzWiki Hindi.