लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क : बिहार की अपूर्वा (9 रन देकर पांच विकेट) के पंच से अंडर-23 महिला टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में अरुणाचल प्रदेश की पूरी टीम मात्र 22 रनों पर धराशाई हो गई और बिहार ने यह मैच दस विकेट से जीत लिया. राजधानी के एयरफोर्स कॉम्प्लेक्स ग्राउंड (पालम) पर खेले जा रहे इस मैच में टॉस बिहार ने जीता और पहले फील्डिंग करने का फैसला किया.
अरुणाचल प्रदेश की खिलाड़ी आया राम गया राम की तर्ज पर एक-एक पवेलियन लौटती चली गईं. दो रन पर तीन विकेट गिर गए. इसके बाद सात पर चौथा, दस पर पांचवां, 11 पर छठा, 12 पर सातवां, 22 रन पर आठवां, नौवां और दसवां विकेट गिरा. इस तरह पूरी टीम 12.5 ओवर में 22 रनों पर सिमट गई. अरुणाचल प्रदेश की ओर सर्वाधिक सात रन डी पोपी ने बनाया.

सात बल्लेबाज बिना खाता खोले हुए पवेलियन लौंटी. कोमल चौहान 2 , डी पॉपी 7 , निशा एक , टी आजो 2 रन पर जबकि एस यास्मीन , आई यादव , एम कालरा , एम मेख , आराध्य और नबाम बापू शून्य पर आउट हुई , तो के यानो शून्य पर नॉट आउट रही. दस रन अतिरिक्त से बने. बिहार की ओर से अपूर्वा ने 4 ओवर में नौ रन देकर पांच, प्रियंका कुमारी ने तीन ओवर में चार रन देकर एक, शिखा सिंह ने बिना कोई रन दिए एक विकेट चटकाये. तीन बल्लेबाज रन आउट हुए.
जवाब में बिहार ने 4.5 ओवर में बिना किसी नुकसान के 23 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया. अपूर्वा कुमारी ने दस और हर्षिता ने 8 रन बनाये. पांच रन अतिरिक्त से बने. बिहार कल हरियाणा के खिलाफ अपना अगला मैच खेलेगा. इस बात की जानकारी बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव रविशंकर प्रसाद सिंह ने दी.
The post बिहार की अंशु अपूर्वा के स्विंग के आगे अरुणाचल ढेर, महज 22 रनों पर हुए आउट, दस विकेट से जीता appeared first on Live Cities.