Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईपीएल का शेड्यूल आया सामने, 23 मार्च को होगा शुरू, जाने कब होगा फाइनल मैच

इस साल होने वाले लोकसभा चुनाव की वजह से. विश्व का सबसे बड़ा टी-20 लीग आईपीएल भारत में ना होने की खबर आ रही थी. लेकिन इस साल का आईपीएल भारत में ही होगा. बीसीसीआई की ओर से जारी बयान के मुताबिक, आईपीएल के 12वें सत्र के शुरू होने की तारीख को लेकर 23 मार्च 2019 का प्रस्ताव रखा गया.

आ गई आईपीएल के फाइनल की तारीख 

India will be the 12th edition of IPL

इएसपीएन की खबर को माने तो आईपीएल का फाइनल 12 मई से 15 मई के बीच हो सकता है. हालांकि इसको लेकर अभी कोई आधारिक घोषणा नहीं हुई है. बता दें, आईपीएल को 2 बार भारत से बाहर आयोजित किया गया है. पहली बार 2009 में इसे साउथ अफ्रीका की मेजबानी में आयोजित किया गया था, जबकि पिछले लोकसभा चुनावों के दौरान 2014 में आंशिक तौर पर इसका आयोजन संयुक्त अरब अमीरात में किया गया था. इस बार भी ये कयास लगाएं जा रहे थे की आईपीएल भारत से बाहर होगा. लेकिन अब इस बार भी आईपीएल भारत में ही होगा.

इस साल जयदेव उनादकट सबसे महंगे खिलाड़ी बने

वहीं, इस साल जयदेव उनादकट सबसे महंगे खिलाड़ी बने. उन्हें राजस्थान ने 8.4 करोड़ में खरीदा. वहीं मिस्ट्री गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती को पंजाब किंग्स इलेवन ने 8.4 करोड़ रुपए में खरीदा.वरुण चक्रवर्ती  भारतीय टीम के लिए एक भी मैच नहीं खेला है.

आईपीएल 2018 में महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्‍व वाली चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स टीम ने चैंपियन बनी थी 

गौरतलब है कि आईपीएल 2018 में महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्‍व वाली चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स टीम ने चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया था. टीम ने फाइनल में सनराइजर्स हैदराबाद को आठ विकेट से पराजित किया था.  इस खिताबी जीत के फलस्‍वरूप चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स को 20 करोड़ रुपये की प्राइजमनी हासिल हुई थी जबकि उपविजेता सनराइजर्स हैदराबाद को 12 करोड़, 50 लाख रुपये की राशि से ही संतोष करना पड़ा था.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post आईपीएल का शेड्यूल आया सामने, 23 मार्च को होगा शुरू, जाने कब होगा फाइनल मैच appeared first on SportzWiki Hindi.