स्पोर्ट्स डेस्क। दुनिया के जाने माने फुटबॉलर स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने टैक्स चोरी मामले 23 महीने की सजा मिली है। बताया जा रहा है कि उनकी अब जेल की सजा के साथ करीब एक अरब 52 करोड़ रुपए का भारी जुर्माना भी देना होगा। बताया जा रहा है कि आज कोर्ट में रोनाल्डो ने टैक्स चोरी की बात कबूल की इसकी बात उनको 23 महीने की सजा मिली लेकिन अहिंसक अपराध में पहली बार दोषी पाए जाने के कारण उन्हें जेल नही जाना पड़ेगा।
दुनिया का ये महान फुटबॉल खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो वह 52 करोड़ रुपए का भारी जुर्माना चुकाने को तैयार हो चुके हैं। स्पेनिश अभियोजकों से अनुबंध करने के बाद रोनाल्डो ने जुर्माना स्वीकारा और टैक्स चोरी मामले में जेल जाने से बच गए। लेकिन साथ ही बताया जा रहा है कि रोनाल्डो के रियल मैड्रिड के पूर्व साथी जाबी अलोंसो भी कोर्ट पहुंचे थे। आपको बता दे कि उनकी लोकप्रियता काफी ज्यादा होने के कारण वह काफी सुरक्षा में कोर्ट आए। आपको बता दे कि क्रिस्टियानो रोनाल्डो पुर्तगाल की तरफ से सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी हैं।
साथ ही बताया जा रहा है कि अलोंसो अगर दोषी साबित होते हैं, तो उन्हें पांच साल जेल में रहना पड़ेगा। 33 वर्षीय रोनाल्डो ने पिछले साल रियल मैड्रिड छोड़कर इटली चैंपियन युवेंटस से करार किया। साथ ही आपको बता दे क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रियल मैड्रिड ने 2016, 2017 और 2018 में चैंपियंस लीग का खिताब जीता था। रोनाल्डो रियल मैड्रिड के सबसे ज्यादा गोल 451 बार करने वाले खिलाड़ी रहे।
और ये भी पढ़े:
सचिन तेंदुलकर के सारे रिकॉर्ड तोड़ेंगे विराट कोहली: जहीर अब्बास
15 दिन तक लगातार रोते रहे थे इशांत शर्मा, अब खुद ने किया खुलासा
ICC अवॉर्ड में फिर कायम रहा कोहली का जलवा, साथ ही इन खिलाड़ियों को मिली जगह
Herald