Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

‘स्मृति मंधाना’ के तूफ़ान से कांपी एडिलेड स्ट्राइकर्स की टीम, जड़ दिए 25 गेंद में 52 रन

भारतीय महिला टीम की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना आजकल बिग बैश लीग में अपना कमाल दिखा रहीं हैं. उन्होंने आज हुए एक मुकाबले में गजब की तूफानी पारी खेली. बता दें, भारतीय टीम की ये शानदार खिलाड़ी बिग बैश लीग में ब्रिसबेन हीट के लिए खेलती हैं. हालांकि उनकी शानदार पारी के बावजूद टीम जीत नहीं पाई. और मैच टाई हो गया.

एडिलेड स्ट्राइकर्स के खिलाफ खूब बिला मंधाना का बल्ला 

भारतीय टीम की सलामी बल्लेबाल ने इस मैच में शानदार बल्लेबाजी करते हुए. 23 बॉल पर ही अर्धशतक जड़ दिया. बता दें, पहले बल्लेबाजी करने आई एडिलेड स्ट्राइकर्स ने 20 ओवर में 189 रन बनाएं.

स्ट्राइकर्स की तरफ से सोफी डिवाइन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 99 रन बना दिए. तहलिया मैकग्राथ ने भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए 63 रन बना दिएं. ब्रुक हेपबर्न ने सबसे ज्यादा दो विकेट लिए.

अब थी मंधाना की पारी और कर दिया कमाल 

ब्रिसबेन हीट के लिए सलामी बल्लेबाजी करने आई मंधाना ने क्या तूफानी पारी खेली. उन्होंने मात्र 23 गेंद पर ही अर्धशतक जड़ दिएं. उनकी शानदार पारी की वजह से उनकी टीम भले ही जीत नहीं पाई, लेकिन मैच टाई हो गया.

उसके बाद हुए सुपर ओवर में उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा. सुपर ओवर में भी उन्होंने आते ही अपना जौहर दिखाना चाहा. उन्होंने आते ही पहले गेंद पर छक्का जड़ दिया. लेकिन उसके बाद वो कोई बड़ा शॉट नहीं लगा पाई.  जिसके बाद उनकी टीम हार गई.

अभी कुछ दिन पहले जीता था  सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी  का अवार्ड 

अभी कुछ दिन पहले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की साल की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी के रूप में रेचेल हेयोइ फ्लिंट पुरस्कार हासिल किया. इसके साथ मंधाना ने आईसीसी की सर्वश्रेष्ठ महिला वनडे खिलाड़ी का खिताब भी जीता.  22 वर्षीय की स्‍मृति को आईसीसी की सर्वश्रेष्ठ महिला वनडे टीम और साल की सर्वश्रेष्ठ महिला टी-20 टीम में भी शामिल किया गया है.

उन्होंने 12 वनडे मैचों में 66.90 की स्ट्राइक रेट से 669 रन बनाए हैं. इसके अलावा, मंधाना ने 25 टी-20 मैचों में 130.67 की स्ट्राइक रेट से 622 रन बनाए हैं.

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post ‘स्मृति मंधाना’ के तूफ़ान से कांपी एडिलेड स्ट्राइकर्स की टीम, जड़ दिए 25 गेंद में 52 रन appeared first on SportzWiki Hindi.