Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

दुबई डेजर्ट क्लासिक में शुभंकर संयुक्त 29वें स्थान पर रहे

दुबई
भारतीय गोल्फर शुभंकर शर्मा रविवार को दुबई डेजर्ट क्लासिक के मुकाबले के अंतिम दिन 68 का कार्ड खेल संयुक्त रूप से 29वें स्थान पर रहे। उन्होंने अंतिम चार होल में बर्डी के दम पर अपने स्कोर में सुधार किया। उनका कुल स्कोर 10 अंडर रहा। कट पाने वाले अन्य भारतीय गगनजीत भुल्लर 69 का कार्ड खेल कुल नौ अंडर के स्कोर के साथ संयुक्त रूप से 38वें स्थान पर रहे। अमेरिकी गोल्फर ब्रायसन डेचांबू (64) रिकार्ड 24 अंडर के साथ इसके विजेता रहे। अमेरिका के बाहर यह उनका पहला खिताब है।