Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कंगारूओं के सामने बेकार हुआ हिटमैन का शतक, 34 रनों से हार गई टीम इंडिया  

आस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में खेले जा रहे पहले वनडे मैच में रोहित शर्मा की शानदार 133 रनों की शतकीय पारी भी बेकार साबित हो गई। बता दें कि ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को जीत के लिए 289 रनों का लक्ष्य दिया था। लेकिन भारत 50 ओवर में 9 विकेट गंवा कर 254 रन ही बना सका। इस प्रकार कंगारूओं ने यह मैच 34 रनों से जीत लिया।

जानकारी के लिए बता दें कि साल 2019 में हिटमैन बल्लेबाज रोहित शर्मा का यह पहला वनडे शतक और वनडे करियर का 22वां शतक था। रोहित शर्मा ने अपनी नवजात बेटी को शतक का शानदार तोहफा दिया है। रोहित शर्मा ने 110 गेंदों में 133 रनों की शानदार पारी खेली।भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा ने पार्टनरशिप में 137 रनों की साझेदारी की।

एक बारगी ऐसा लगने लगा था कि यह मैच टीम इंडिया जीत जाएगी लेकिन 46वें ओवर में रोहित शर्मा के आउट होते ही टीम 50 ओवर में महज 253 रन ही बना सकी। महेंद्र सिंह धोनी को जेसन बेहरेनडोर्फ ने एल्बीडब्ल्यू कर भारत को चौथा झटका दिया। धोनी ने कुल 51 रन बनाए।
बता दें कि ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए भारत के सामने 5 विकेट के नुकसान पर 288 रनों का लक्ष्य रखा। बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरूआत बेहद खराब रही। भारत ने अपने चार रनों पर तीन बहुमूल्य विकेट गवा दिए थे।

हांलाकि ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत भी कुछ खास नहीं रही थी। भुवनेश्‍वर कुमार ने एरॉन फिंच (6) को आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई। कुलदीप यादव ने एलेक्‍स कैरी (24) व शॉन मार्श (54) को तथा रविंद्र जडेजा ने उस्‍मान ख्‍वाजा (59) को पवेलियन भेजा।गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलियाई टीम से पीटर हैंड्सकॉम्ब सर्वाधिक 73 रन बनाए, जबकि मार्कस स्टोइनिस 47 रन और ग्लेंन मैक्सवेल ने 11 रनों की नाबाद पारी खेली। टीम इंडिया की तरफ सेकुलदीप यादव और भुवनेश्‍वर कुमार ने 2-2 विकेट तथा रविंद्र जडेजा ने एक विकेट अपनी झोली में डाला।



Herald